Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत के हमले में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान, सेना ने कहा- 'हर उकसावे का दिया जा रहा जवाब'

Military, Border Security Force, BSF, India Pakistan Conflict, Pakistan Drone Attack, Indian Army Response, Line of Control, LoC, Indian Air Defence, Operation Sindoor, Pakistan Missile Strike, Indo Pak Border Tensions, Colonel Sofiya Qureshi, Wing Commander Vyomika Singh, Vikram Misri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 May 2025

Last updated on: May 10, 2025, 15:32 IST

ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पाकिस्तान के साथ जारी तनाव पर सैन्य अधिकारियों ने कहा कि उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और भुज एयरबेस को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, पाकिस्तान ने मिसाइलें दागीं और अस्पताल तथा स्कूल को निशाना बनाया गया। 

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने एयर फोर्स स्टेशन सिरसा और एयर फोर्स स्टेशन सूरतगढ़ के शनिवार सुबह की फोटो दिखाईं और कहा कि ये सुरक्षित हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, "पाकिस्तानी सेना पश्चिमी सीमाओं पर लगातार हमले कर रही है, उसने भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, युद्धक हथियार और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया है। 

भारत ने कई खतरों को नाकाम कर दिया, लेकिन पाकिस्तान ने 26 से अधिक स्थानों पर हवाई मार्ग से घुसपैठ करने की कोशिश की।"उन्होंने आगे कहा, "पाकिस्तान ने पंजाब के वायुसेना बेस को निशाना बनाने के लिए रात 1:40 बजे हाई-स्पीड मिसाइलों का इस्तेमाल किया।

उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं और स्कूलों पर भी हमला किया।" कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया, "पाकिस्तान की इन हरकतों के बाद तुरंत जवाबी हमले का एक्शन लिया गया। रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहमयार खान पर पाक सैन्य ठिकानों पर सटीक हथियारों और लड़ाकू जेट से हमला किया गया। 

सियालकोट का एयरबेस भी टारगेट किया गया। कम से कम कोलेटरल डैमेज की क्षति हमने निश्चित की। पाकिस्तान ने नागरिक विमानों की आड़ लेकर अंतरराष्ट्रीय एयर रूट का गलत इस्तेमाल किया।" विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया, "एक त्वरित और सुनियोजित प्रतिक्रिया में भारतीय सशस्त्र बलों ने केवल चिन्हित सैन्य लक्ष्यों पर सटीक हमला किया। 

पाकिस्तान ने भारतीय एस-400 प्रणाली को नष्ट करने, सूरत और सिरसा में हवाई अड्डों को नष्ट करने के दावों के साथ लगातार दुर्भावनापूर्ण गलत सूचना अभियान चलाने का प्रयास किया है। भारत पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे इन झूठे दावों को स्पष्ट रूप से खारिज करता है।"

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर श्रीनगर से नलिया तक 26 से अधिक स्थानों पर हवाई घुसपैठ और कई उत्पीड़नकारी हमले करने की कोशिश की गई। भारतीय सशस्त्र बलों ने इन खतरों और अधिकांश वेक्टरों को सफलतापूर्वक बेअसर कर दिया। 

हालांकि, उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और भुज में भारतीय वायु सेना स्टेशनों पर उपकरणों और कर्मियों को सीमित नुकसान हुआ। इसके बाद रात 1:40 बजे के बाद पंजाब के कई हवाई ठिकानों पर कई हाई-स्पीड मिसाइल हमले भी देखे गए।" विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पाकिस्तान की हरकतों को तनाव बढ़ाने वाला बताया। 

उन्होंने कहा कि पिछले 2-3 प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि पाकिस्तानी गतिविधियां तनाव को बढ़ाने का काम कर रही हैं। वो हमें उकसाने का काम कर रही हैं। हमने जवाब में भारत ने रक्षात्मक रवैया अपनाया। इस सुबह दोबारा पाकिस्तान ने उकसाने वाला और तनाव बढ़ाने वाला एक्शन लिया। 

पाकिस्तान ने आदमपुर, सूरतपुर, एस-400, नगरोटा के गोलाबारूद सेंटर, ब्रह्मोस फैसिलिटी को तबाह करने का दावा किया। हम इसे खारिज करते हैं। कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी और अखनूर में तोप, मोर्टार से भीषण गोलाबारी जारी है।विदेश सचिव मिस्री ने फेक न्यूज को लेकर भी आगाह किया। 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के झूठे दावे साफ हो चुके हैं। पाकिस्तानी सरकारी एजेंसियां हमले और तबाही का दावा कर रही हैं। कह रहे हैं कि मिलिट्री फैसिलिटी तबाह की है, यह सब झूठ है। यह दावे किए गए हैं कि पावर, इन्फ्रास्ट्रक्चर सिस्टम पर बड़े हमले किए गए, यह सब झूठ है। 

पाकिस्तान लगातार नागरिकों और नागरिक इमारतों को निशाना बना रहा है। भारत में कम्युनल विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रहा है। जम्मू-कश्मीर और पंजाब में सिविलियन मारे जा रहे हैं, इमारतें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। जम्मू-कश्मीर में एक प्रशासनिक अधिकारी मारा जा रहा है। फिलहाल भारत के सैन्य ठिकाने सुरक्षित हैं।

 

Tags: Military , Border Security Force , BSF , India Pakistan Conflict , Pakistan Drone Attack , Indian Army Response , Line of Control , LoC , Indian Air Defence , Operation Sindoor , Pakistan Missile Strike , Indo Pak Border Tensions , Colonel Sofiya Qureshi , Wing Commander Vyomika Singh , Vikram Misri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD