Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

त्रि-सेना संभावित युद्ध अभ्यास पाठ्यक्रम का दूसरा संस्करण नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर में संपन्न हुआ

Military, Army, Indian Army, Headquarters Integrated Defence Staff, HQIDS, Centre for Joint Warfare Studies, CENJOWS
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 May 2025

Last updated on: May 10, 2025, 14:14 IST

भारतीय सशस्त्र बलों को भविष्य की आधुनिक युद्धक परिस्थितयों के लिए तैयार करने की पहल के तहत त्रि-सेना संभावित युद्ध अभ्यास पाठ्यक्रम, ट्राई-सर्विसेज फ्यूचर वारफेयर कोर्स (एफडब्ल्यूसी-02) का दूसरा संस्करण 09 मई, 2025 को नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर में संपन्न हुआ। 

इसे हेडक्वार्टर्स इंटीग्रेटेड डिफेन्स स्टाफ (मुख्यालय आईडीएस) के मार्गदर्शन में तीन सप्ताह से अधिक समय तक आयोजित और सेंटर फॉर जॉइंट वॉरफेयर स्टडीज (सीईएनजेओडब्ल्यूएस) द्वारा समन्वित किया गया। इस अभ्यास पाठ्यक्रम में शीर्ष सैन्य अधिकारियों, रक्षा अनु संधान एवं विकास संगठन के वैज्ञानिकों, शीर्ष रणनीतिक विशेषज्ञों और पहली बार स्टार्टअप तथा सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम सहित निजी रक्षा उद्योग जगत के 15 प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जो रक्षा तैयारियों के लिए ‘समग्र राष्ट्रीय दृष्टिकोण’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अभ्यास कार्यक्रम के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की गई, जिनमें उभरते युद्ध प्रतिमानों पर विशेष मॉड्यूल और डोमेन-विशिष्ट अंतर्दृष्टि भी शामिल थी। इस दौरान हुई बातचीत में भारत और अन्य देशों के विषय-वस्तु विशेषज्ञों के साथ केंद्रित परिदृश्य निर्माण अभ्यास और चर्चाओं को प्रमुखता दी गई थी। 

इसका एक प्रमुख आकर्षण रक्षा उद्योग जगत और सशस्त्र बलों के बीच हुई बातचीत थी, जिससे निजी रक्षा उपकरण निर्माताओं को सैन्य एआई, स्वायत्त प्रणालियों, मानव रहित प्लेटफार्मों, साइबर सुरक्षा और उन्नत रक्षा सामग्रियों जैसे क्षेत्रों में तीनों सेनाओं की परिचालन आवश्यकताओं के बारे में वास्तविक समय की जानकारी प्राप्त करने में काफी सहूलियत हुई।

ट्राई-सर्विसेज फ्यूचर वारफेयर कोर्स की शुरुआत सितंबर, 2024 में हुई थी। अपने उद्घाटन संस्करण की गति को आगे बढ़ाते हुए इस अभ्यास पाठ्यक्रम में तीनों सेनाओं और प्रमुख रक्षा प्रतिष्ठानों में विस्तारित भागीदारी देखी गई। इस कोर्स ने अपने अद्वितीय रैंक-अज्ञेय दर्शन को बरकरार रखा और मेजर से लेकर मेजर जनरलों तथा उनके समकक्ष अधिकारियों के बीच स्पष्ट अंतर-रैंक संवाद को बढ़ावा दिया।

 

Tags: Military , Army , Indian Army , Headquarters Integrated Defence Staff , HQIDS , Centre for Joint Warfare Studies , CENJOWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD