राजभवन में आज विश्व रेडक्रास दिवस आयोजित किया गया। राज्यपाल उर्मिला सिंह जो कि हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस समिति की अध्यक्ष भी हैं को राज्य रेड क्रॉस समिति, हिमाचल प्रदेश रेडक्रास अस्पताल कल्याण शाखा के सदस्यों तथा पदाधिकारियों और स्थानीय पाठशालाआंे के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर रेडक्रास का झंडा लगाया। विश्व रेडक्रास दिवस पर इस वर्ष का विषय ‘माई रेड क्रॉस स्टोरी/माई रेड क्रॉस क्रिसेंट स्टोरी’ है। उर्मिला सिंह ने इस अवसर पर रेड क्रॉस समिति के लिए अंशदान भी किया। राज्यपाल ने इस वर्ष के विश्व रेड क्रॉस दिवस के विषय की सराहना करते हुए कहा कि यह लोगों को रेडक्रास आंदोलन के साथ उनके निजी सम्बंधों के बारे में जानकारी प्रदान करने और विचार विमर्श में सहायक सिद्ध होगा।
उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस संस्था ने विश्व भर में अनेक बहुमूल्य जीवन बचाने में उत्कृष्ट योगदान दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि संस्था के प्रयास विश्व के सबसे बड़े मानवतावादी अंादोलन के साथ लोगों को जोड़ने और अंशदान करने के लिये प्रेरित करेंगे और इससे पीड़ित मानवता की पीड़ा को कम करने में लोग और अधिक समर्पण की भावना से जुड़ेंगे।सिंह ने इस आंदोलन को सुदृढ़ करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हुए कहा कि युवाओं एवं वरिष्ठ स्वयं सेवकों के मध्य संवाद से सामुदायिक स्तर पर युवा नागरिकों को रेडक्रॉस की गतिविधियों के साथ सम्बद्ध करने के लिए प्रेरित करने में सहायता मिलेगी।श्रीमती उर्मिला सिंह ने लोगों का आह्वान किया कि वे रेडक्रास के लिए अधिक से अधिक संख्या में अंशदान करें ताकि पीड़ित लोगों तथा प्राकृतिक आपदाओं के समय लोगों को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जा सके जिससे भविष्य में बहुमूल्य जीवन बचाए जा सकें।
राज्यपाल ने भारतीय रेड क्रॉस समिति, हिमाचल प्रदेश रेड क्रॉस समिति के सदस्यों तथा स्वयंसेवकों को उनके अथक प्रयासों के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रयास प्रदेश में रेडक्रास आंदोलन को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होंगे। सर हेनरी डयूनांट के जन्म दिवस पर प्रत्येक वर्ष 8 मई को विश्व रेडक्रास दिवस आयोजित किया जाता है। सर हेनरी डयूनांट ने वर्ष 1863 में पीड़ित मानवता की सेवा के लिए अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस तथा रेड क्रिसेंट मूवमेंट का गठन किया था।स्थानीय स्कूलों के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर लोगों को रेड क्रॉस के प्रति जागरूक करने के लिए रैली निकाली।प्रधान सचिव उद्योग श्री आर.डी. धीमान जो वर्तमान में राज्यपाल के सचिव का कार्यभार भी देख रहे हैं, श्रमायुक्त सुश्री नंदिता गुप्ता, राज्य रेडक्रास समिति के सचिव श्री पी.एस. राणा, हिमाचल प्रदेश रेडक्रास समिति तथा रेडक्रास अस्पताल कल्याण शाखा के सदस्य एवं राजभवन के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।