Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज्यपाल ने किया अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ

राज्यपाल ने किया अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

कुल्लू , 03 Oct 2014

Last updated on: Oct 03, 2014, 00:00 IST

राज्यपाल, उर्मिला सिंह ने आज कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में भगवान रघुनाथ जी की रथ यात्रा में शामिल होकर सप्ताह भर चलने वाले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ किया।इससे पूर्व, उन्होंने श्री रघुनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने प्रदर्शनी मैदान में विभिन्न विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं की प्रदर्शनियों का भी शुभारंभ किया।श्रीमती उर्मिला सिंह ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवी-देवताओं की भूमि के रूप में जाना जाता है और अनूठी देव संस्कृति की झलक केवल यहीं देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि कुल्लू ज़िला की संस्कृति प्रदेश की पहचान है। पुरातन संस्कृति के संरक्षण पर ज़ोर देते हुए राज्यपाल ने अपनी विशेष पहचान को कायम रखने के लिए प्रदेश के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह अनूठी और समृद्ध संस्कृति प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। दशहरा उत्सव के अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई दी। इस मौके पर दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त श्री राकेश कंवर ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा दशहरा उत्सव में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

 

 

Tags: urmila singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD