Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

हेमराज बैरवा ने किया विश्व रेडक्रॉस दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ

दिव्यांग जनों को वितरित किये कृत्रिम अंग, रेडक्रॉस लक्की ड्रा के ईनाम भी बांटे

Hemraj Bairwa, Himachal Admin, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh, DC Kangra, World Red Cross Day, Blood Donation camp
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 08 May 2025

Last updated on: May 09, 2025, 13:50 IST

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा द्वारा आज  जिला कांगड़ा के सभी उपमंडलों में विश्व रेडक्रॉस दिवस का आयोजन किया गया। इस वर्ष इसका विषय ”मानवता के पक्ष में“ था । इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा द्वारा राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, धर्मशाला में रक्तदान शिविर, निःशुल्क दन्त चिकित्सा जांच शिविर तथा निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। 

इस कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त हेमराज बैरवा द्वारा किया गया।  इस शिविर में 50 रक्तदानियों ने अपना स्वैच्छिक रक्तदान किया, 46 व्यक्तियों ने  अपना निःशुल्क दन्त चिकित्सा जांच करवाई तथा लगभग 150 व्यक्तियों की निःशुल्क चिकित्सा जांच की गई। 

इसी के साथ शिविर में उपस्थित प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क रक्तचाप जांच तथा मधुमेह जांच की सुविधा भी प्रदान की गई। इस शिविर में रक्तदानियों को सोसायटी द्वारा मुख्यातिथि से रक्तदाता प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये। इसी के साथ, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा स्थित धर्मशाला द्वारा मीना आर्टिफिशियल लिंब सैंटर, धर्मशाला के सहयोग से चार दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग मुख्यातिथि द्वारा प्रदान किये गये।

रेडक्रॉस लक्की ड्रा के ईनाम के रूप में किशेारी लाल पुत्र संत राम निवासी गांव वरियाड़ा डाकघर खेल तहसील नुरपुर को तृतीय पुरस्कार के रूप में एक एलईडी टीवी, रमन कुमार पुत्र चमन लाल गांव बाई अटारियां तहसील इन्दौरा को पांचवे पुरस्कार के रूप में एक वाशिंग मशीन तथा कल्पना कुमारी पत्नि विवेक कुमार गांव डूगियारी डाकघर गगल जिला कांगड़ा को छठे पुरस्कार के रूप में एक मोबाईल फोन मुख्यातिथि द्वारा प्रदान किया गया। 

इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा द्वारा जिला कांगड़ा के सभी उपमण्डलों में विभिन्न उपमण्डल अधिकारियों के माध्यम से भी रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें 150 रक्तदानियों ने अपना स्वैच्छिक रक्तदान किया। इसके अतिरिक्त जिला रेडक्रॉस सोसायटी, द्वारा सभी सरकारी/निजी स्कूलों में भी विश्व रेडक्रॉस दिवस का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया तथा कई प्रकार के कार्यक्रम स्कूलों में आयोजित किये गये ।

इस अवसर पर बीएड कालेज धर्मशाला के प्रधानाचार्य, सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी ओपी शर्मा, धर्मशाला, रेडक्रॉस के कर्मचारी, रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य तथा बीएड कॉलेज, धर्मशाला के सभी अध्यापक वर्ग एवं छात्र उपस्थित रहे।

 

Tags: Hemraj Bairwa , Himachal Admin , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh , DC Kangra , World Red Cross Day , Blood Donation camp

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD