Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ऑपरेशन सिंदूर : कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पाकिस्तान को सबूत के साथ दिखाई औकात

Military, Colonel Sofia Qureshi, Wing Commander Vyomika Singh, Operation Sindoor, Hizbul Mujahideen, Post Financial Action Task Force, FATF, Jaish e Mohammad, Azhar Masood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 May 2025

Last updated on: May 08, 2025, 12:56 IST

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर भारतीय सेना, वायुसेना और विदेश मंत्रालय ने संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग की, जिसमें विदेश सचिव विक्रम मिस्री, वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह और भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी शामिल हुईं। सैन्य अधिकारियों ने आतंकी ठिकानों पर किए गए हमले की क्लिप भी दिखाई। कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह भारतीय सशस्त्र बलों की दो जांबाज महिला अधिकारी हैं, जिन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाया। 

आइए आपको वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह और भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में बताते हैं।कर्नल कुरैशी भारतीय सेना की एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने अपने साहस, नेतृत्व और समर्पण से देश का गौरव बढ़ाया है। वह मूल रूप से गुजरात की रहने वाली हैं। सोफिया का परिवार सैन्य परंपरा से जुड़ा हुआ है। 

उनके दादा भारतीय सेना का हिस्सा थे, जबकि उनके पिता ने कुछ वर्षों तक सेना में धार्मिक शिक्षक के रूप में सेवाएं दीं। इस पारिवारिक पृष्ठभूमि ने सोफिया को सैन्य सेवा के प्रति प्रेरित किया। उनकी निजी जिंदगी में भी सेना से गहरा नाता है। सोफिया की शादी मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री के अधिकारी मेजर ताजुद्दीन कुरैशी से हुई है और उनका एक बेटा समीर कुरैशी है।

कर्नल सोफिया ने 1999 में चेन्नई की ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन हासिल किया। इसके बाद उन्होंने कई महत्वपूर्ण मिशनों में हिस्सा लिया। साल 2006 में उन्होंने कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना मिशन में सैन्य पर्यवेक्षक के रूप में सेवा दी। 2010 से वह शांति स्थापना अभियानों से जुड़ी रहीं। पंजाब सीमा पर ऑपरेशन पराक्रम और उत्तर-पूर्व भारत में बाढ़ राहत कार्यों में उनके योगदान के लिए उन्हें जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) और सिग्नल ऑफिसर-इन-चीफ (एसओ-इन-सी) के प्रशंसा पत्र प्राप्त हुए।

कर्नल सोफिया ने 2016 में ‘एक्सरसाइज फोर्स 18’ में भारतीय दल की अगुवाई कर इतिहास रचा। यह भारत द्वारा आयोजित सबसे बड़ा बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास था, जिसमें वह 18 देशों के दलों में एकमात्र महिला अधिकारी थीं। उनके इस सराहनीय नेतृत्व से न केवल भारत का मान बढ़ाया, बल्कि महिला सैन्य अधिकारियों के लिए एक मिसाल कायम की। हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की प्रेस ब्रीफिंग में उनकी उपस्थिति ने एक बार फिर उनके कद को उजागर किया। इस ऑपरेशन में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमलों को अंजाम दिया गया, जिसमें सोफिया की रणनीतिक भूमिका महत्वपूर्ण थी।

भारतीय वायुसेना में हेलीकॉप्टर की बेहतरीन पायलट विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारत के लक्षित हमलों के बाद ऑपरेशन सिंदूर पर मीडिया ब्रीफिंग का नेतृत्व किया। विंग कमांडर व्योमिका सिंह सबसे पहले राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में शामिल हुईं। अपने परिवार से सशस्त्र बलों में शामिल होने वाली वह पहली व्यक्ति हैं। 

विंग कमांडर व्योमिका सिंह को भारतीय वायुसेना में हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में कमीशन मिला है। साल 2019 में फ्लाइंग ब्रांच में स्थायी कमीशन मिला। उन्हें 2,500 से अधिक घंटों की उड़ान का अनुभव है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर सहित कुछ सबसे कठिन इलाकों में चेतक और चीता जैसे हेलीकॉप्टरों का संचालन किया है।

उन्होंने कई बचाव अभियानों में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में किए गए प्रमुख अभियानों में से एक नवंबर 2020 में अरुणाचल प्रदेश में था। ये ऑपरेशन उच्च ऊंचाई, कठिन मौसम और दूरदराज के स्थानों पर किए गए थे, जहां जान बचाने के लिए हवाई सहायता बहुत जरूरी है। 2021 में, वह माउंट मणिरंग पर तीनों सेनाओं के सभी महिला पर्वतारोहण अभियान में शामिल हुईं, जो 21,650 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस प्रयास को वायु सेना प्रमुख सहित वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों ने मान्यता दी थी।

 

Tags: Military , Colonel Sofia Qureshi , Wing Commander Vyomika Singh , Operation Sindoor , Hizbul Mujahideen , Post Financial Action Task Force , FATF , Jaish e Mohammad , Azhar Masood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD