Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने एकीकृत रक्षा स्टाफ प्रमुख का पदभार संभाला

Military, Air Force, Indian Air Force, IAF, Air Marshal Ashutosh Dixit, Chief of Integrated Defence Staff, CISC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 May 2025

Last updated on: May 02, 2025, 15:33 IST

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने 01 मई, 2025 को नई दिल्ली में एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय में एकीकृत रक्षा स्टाफ (सीआईएससी) प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू का स्थान लिया है, जो 30 अप्रैल, 2025 को सेवानिवृत्त हुए हैं। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने कार्यभार संभालने से पहले, नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और वीरों को श्रद्धांजलि दी। 

उन्होंने साउथ ब्लॉक लॉन में सेरेमोनियल गार्ड ऑफ ऑनर का भी निरीक्षण किया। लगभग चार दशकों के अपने विशिष्ट करियर में एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने विभिन्न कमांड, स्टाफ और अनुदेशात्मक पदों पर कार्य किया है तथा उनकी सेवाओं के लिए उन्हें अति विशिष्ट सेवा पदक, विशिष्ट सेवा पदक और वायु सेना पदक से सम्मानित किया गया है।

सीआईएससी का कार्यभार संभालने से पहले एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित मध्य वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने उत्तर भारत और मध्य क्षेत्र में अभियान की तैयारी बेहतर करने और अन्य सेवाओं के साथ समन्वय को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया।

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित 06 दिसंबर, 1986 को भारतीय वायु सेना की लड़ाकू शाखा में कमीशन हुए थे। वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला; रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (बांग्लादेश) और नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। श्री दीक्षित एक योग्य उड़ान प्रशिक्षक और प्रायोगिक परीक्षण पायलट हैं और उनके पास मिराज-2000, मिग-21 तथा जगुआर सहित 20 से अधिक विमानों का 3,300 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है। 

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने दक्षिणी क्षेत्र में एक प्रमुख लड़ाकू प्रशिक्षण बेस की भी कमान संभाली और उनके नेतृत्व में बेस को कमान में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। एक परीक्षण पायलट और बाद में विमान और सिस्टम परीक्षण प्रतिष्ठान, बैंगलोर में उड़ान परीक्षण स्क्वाड्रन के कमांडिंग अधिकारी के रूप में, श्री दीक्षित जगुआर और मिग-27 के लिए एवियोनिक्स के विकसित रूप सहित कई स्वदेशी उन्नयन और विकास कार्यक्रमों में शामिल रहे। एयर स्टाफ आवश्यकता इकाई के निदेशक के रूप में उन्होंने मध्यम बहु-भूमिका लड़ाकू विमान परीक्षणों की योजना और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

Tags: Military , Air Force , Indian Air Force , IAF , Air Marshal Ashutosh Dixit , Chief of Integrated Defence Staff , CISC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD