Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने डॉ. मनसुख मांडविया और सुश्री शोभा करंदलाजे की उपस्थिति में रैपिडो के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनसीएस पर लॉजिस्टिक्स रोजगार के अवसरों को बढ़ाने और 1-2 वर्षों में 50 लाख से अधिक आजीविका के अवसर सृजित करने के लिए समझौता ज्ञापन

Mansukh Mandaviya, Dr Mansukh Mandaviya, BJP, Bharatiya Janata Party, Sushri Shobha Karandlaje, National Career Service, NCS
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Apr 2025

Last updated on: Apr 30, 2025, 13:08 IST

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और रैपिडो ने आज नई दिल्ली में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह राष्ट्रीय कैरियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल के माध्यम से लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में रोजगार संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

इस अवसर पर डॉ. मांडविया ने कहा, "नेशनल करियर सर्विस पोर्टल गतिशील मंच है जो पूरे भारत में नौकरी चाहने वालों और नियोक्ताओं को एक साथ लाता है। 1 करोड़ 75 लाख से अधिक सक्रिय नौकरी चाहने वालों और 40 लाख से अधिक पंजीकृत नियोक्ताओं के साथ, यह कार्यबल जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 

एनसीएस दिन-प्रतिदिन मजबूत होता जा रहा है। यह माई भारत, ईश्रम, एसआईडीएच, एमईए-ईमाइगार्टे पोर्टल और कई अन्य निजी पोर्टलों के साथ एकीकृत है।" डॉ. मांडविया ने इस सहयोग का स्वागत किया। उन्‍होंने 1-2 वर्षों की अवधि में एनसीएस प्लेटफॉर्म पर 50 लाख आजीविका के अवसर लाने की रैपिडो की पहल की सराहना की। 

प्लेटफॉर्म की पहुंच और सुलभता की जानकारी देते हुए, केंद्रीय मंत्री ने एनसीएस को रोजगार, कौशल और परामर्श के लिए वन-स्टॉप समाधान बनाने और साथ ही हाइपरलोकल जॉब मैचिंग और घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के प्लेसमेंट का समर्थन करने में सक्षम बनाने के सरकार के दृष्टिकोण को दोहराया।

केंद्रीय श्रम और रोजगार राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे ने एनसीएस और रैपिडो के सहयोग पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्‍होंने महिलाओं के लिए 5 लाख नौकरियों सहित महिला रोजगार पर ध्यान केंद्रित करने के लिए रैपिडो को बधाई दी। श्रम और रोजगार सचिव ने बताया कि यह समझौता ज्ञापन बदलते रोजगार बाजार के मद्देनजर बहुत महत्वपूर्ण है जिसमें नौकरी के अवसर महत्वपूर्ण घटक बन रहे हैं। 

यह सहयोग रोजगार सुविधा के लिए मंत्रालय के विकसित दृष्टिकोण का प्रतिबिंब है - जो समावेशिता, नवाचार और प्रभाव पर आधारित है। उन्होंने लैंगिक समावेशिता पर ध्यान केंद्रित करने के लिए रैपिडो की सराहना की। रैपिडो के सह-संस्थापक श्री पवन गुंटुपल्ली ने इस सहयोग के लिए मंत्रालय को धन्यवाद दिया। 

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि इस भागीदारी से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने रैपिडो की “पिंक रैपिडो” पहल का उल्लेख किया, जो विशेष रूप से महिलाओं के लिए है। उन्होंने एनसीएस और श्रम मंत्रालय के साथ जुड़ने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा सफल भागीदारी की आशा व्यक्त की।

यह निजी नियोक्ताओं/पोर्टलों, अन्य प्रमुख रोजगार/गिग प्लेटफार्मों आदि के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करने की श्रृंखला में एक कदम है। इसका उद्देश्य नौकरी चाहने वालों और निजी क्षेत्र के रोजगार के बीच की खाई को पाटना है जिससे नौकरी की सुविधा में सार्वजनिक-निजी समन्वय के लिए समग्र दृष्टिकोण को सक्षम किया जा सके।

समझौता ज्ञापन के मुख्य बिंदु:

रैपिडो नियमित रूप से एनसीएस पोर्टल पर बाइक टैक्सी, ऑटो और कैब चलाने के लिए सत्यापित रैपिडो अवसरों को पोस्ट करेगा और इसके माध्यम से भर्ती करेगा।

एपीआई-आधारित एकीकरण उपयोगकर्ताओं के लिए वास्तविक समय में नौकरी पोस्टिंग और निर्बाध आवेदन ट्रैकिंग सुनिश्चित करेगा।

समावेशी भर्ती पर ध्यान केंद्रित करना, विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं और लचीले काम की तलाश करने वालों के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना।

इस साझेदारी से संरचित ऑनबोर्डिंग, डिजिटल सशक्तिकरण और श्रमिक कल्याण योजनाओं के बारे में जागरूकता को बढ़ावा मिलने की आशा है।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय एनसीएस पोर्टल के माध्यम से सभी क्षेत्रों में रोजगार परिणामों में सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह भारत के विविध कार्यबल के लिए सक्षम पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए निजी क्षेत्र के साथ जुड़ना जारी रखेगा।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Dr Mansukh Mandaviya , BJP , Bharatiya Janata Party , Sushri Shobha Karandlaje , National Career Service , NCS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD