Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आईओएस सागर ने पोर्ट लुईस यात्रा के दौरान मॉरीशस के साथ समुद्री संबंधों को मजबूत किया

Military, Navy, Indian Navy, National Coast Guard, NCG, IOS SAGAR, Port Louis Harbour, Mauritius, Indian Ocean Region, IOR, Indian Naval Ship Sunayna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मॉरीशस , 27 Apr 2025

Last updated on: Apr 28, 2025, 13:26 IST

आईओएस सागर 26 अप्रैल 2025 को मॉरीशस के पोर्ट लुइस हार्बर पहुंचा, जहां दक्षिण पश्चिमी हिंद महासागर में तैनाती के अंतर्गत नेशनल कोस्ट गार्ड (एनसीजी) मॉरीशस के साथ संयुक्त ईईजेड निगरानी का पहला चरण पूर्ण हुआ। यह यात्रा मित्र देशों के साथ क्षेत्रीय समुद्री सहयोग और क्षमता निर्माण के लिए भारत की प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

05 अप्रैल 2025 को कारवार से रवाना हुए भारतीय नौसेना के जहाज सुनयना (आईओएस सागर) में हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) के नौ मित्र देशों के 44 नौसैनिक हैं, जिनमें मॉरीशस गणराज्य के दो अधिकारी और छह नौकाचालक शामिल हैं।

यह पहल सामूहिक विकास और सहयोग की भावना से अंतर-संचालन, पारस्परिक सीख और क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने के लिए भारतीय नौसेना के निरंतर प्रयासों पर बल देती है। जहाज और उसके चालक दल का सौहार्द और उत्साह के साथ स्वागत किया गया, जो भारत और मॉरीशस के बीच घनिष्ठ और समय-परीक्षित संबंधों को दर्शाता है। 

स्वागत समारोह में श्री सोरूजबाली आर, पीएमएसएम, पुलिस आयुक्त और प्रधानमंत्री कार्यालय, मॉरीशस पुलिस बल, भारतीय उच्चायोग और एनसीजी मॉरीशस के कई उच्च पदस्थ गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। स्वागत समारोह के समापन पर, गणमान्य व्यक्तियों को जहाज का दौरा भी कराया गया, जिसके बाद मित्र देशों से आए कर्मियों के साथ बातचीत की गई।

पोर्ट कॉल के दौरान, आईओएस सागर के कमांडिंग ऑफिसर, राष्ट्रीय तटरक्षक बल के कमांडेंट, पुलिस आयुक्त और भारत के उच्चायुक्त से मुलाकात करेंगे। दो दिवसीय पोर्ट कॉल के दौरान विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाई गई है, जिसमें आईओएस सागर चालक दल द्वारा समुद्री वायु स्क्वाड्रन, विशेष मोबाइल बल स्क्वाड्रन और पुलिस हेलिकॉप्टर स्क्वाड्रन का दौरा शामिल है। 

पुलिस आयुक्त पुलिस मुख्यालय में आईओएस सागर के बहुराष्ट्रीय चालक दल के साथ भी बातचीत करेंगे। जहाज 27 अप्रैल 2025 को आगंतुकों के लिए खुला रहेगा। पोर्ट लुइस में जहाज के ठहरने के दौरान ट्रेकिंग, संयुक्त योग सत्र और मैत्रीपूर्ण खेल आयोजन जैसी गतिविधियों की भी योजना बनाई गई है।

प्रस्थान के समय, जहाज एनसीजी मॉरीशस के साथ संयुक्त ईईजेड निगरानी के चरण II का कार्य करेगा तथा पूरा होने पर पोर्ट विक्टोरिया, सेशेल्स के लिए रवाना होगा। आईएनएस सुनयना, एक अत्याधुनिक सरयू श्रेणी का एनओपीवी है, जिसे समुद्री डकैती विरोधी अभियानों, समुद्री निगरानी और एचएडीआर के लिए डिजाइन किया गया है। 

यह जहाज मध्यम और नजदीकी रेंज के गनरी हथियारों और मिसाइल रक्षा उपायों सहित आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक युद्ध उपकरणों से सुसज्जित है। यह एक हेलिकॉप्टर भी ले जा सकता है, जो इसकी परिचालन और निगरानी क्षमता को बढ़ाता है।

 

Tags: Military , Navy , Indian Navy , National Coast Guard , NCG , IOS SAGAR , Port Louis Harbour , Mauritius , Indian Ocean Region , IOR , Indian Naval Ship Sunayna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD