Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने सड़के बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन

कहा,विकास कार्य के लिए फंड की कोई कमी नहीं

Dr Ajay Gupta, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 26 Apr 2025

Last updated on: Apr 28, 2025, 12:04 IST

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज कोट आत्मा सिंह तांगा स्टैंड और लक्कड़ मंडी क्षेत्र में सड़के बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि यह दोनों ही सड़के बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लक्कड़ मंडी क्षेत्र की सड़क सुल्तानविंड चौक से जलियांवाला बाग तक बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में आने वाले दिनों में कोई भी सड़क टूटी हुई नजर नहीं आएगी। 

उन्होंने कहा कि पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं आने दी जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की आने वाले दिनों में लगभग 54 करोड़ रुपयो  की लागत से कार्य शुरू होने जा रहे हैं। जिसमें बड़ी सड़कों के साथ-साथ गालियां और बाजार भी बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 3 साल पहले चुनाव के वक्त लोगों से किए गए प्रत्येक वायदे को पूरा किया जा रहा है। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। 

उन्होंने कहा कि बिजली की सप्लाई को भी पहले से बेहतर बना दिया गया है। इसके साथ-साथ पीने के पानी की कमी भी नहीं आने दी जा रही। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में चार और नए ट्यूबवेल शुरू करने जा रहे हैं। इस अवसर पर पार्षद जरनैल सिंह ढोड, बलदेव सिंह, सुदेश कुमार, अनीता जायसवाल, विशाल गिल भवानी शंकर, नगर निगम के अधिकारी और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

 

 

Tags: Dr Ajay Gupta , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD