7654 अध्यापकों को 19 मई को रैगुलर करेंगें-मलूका
Web Admin
5 दरिया न्यूज
चण्डीगढ़ , 07 May 2014
Last updated on: May 07, 2014, 00:00 IST
पंजाब के शिक्षा मंत्री सिकन्दर सिंह मलूका के साथ 7654 साँझा अध्यापक फ्रंट के एक शिष्टमण्डल आज मुलाकात करके उनको नियमित करने के आदेश शीघ्र अति शीघ्र जारी करने की मांग की । इस अवसर पर नेताओं के साथ बात करते हुए मलूका ने कहा कि पंजाब सरकार उनकी मांगों के प्रति गंभीर हैं और रैगुलर पत्र जारी करने में केवल इसलिए कठिनाई आ रही है क्योंकि राज्य में चुनाव आचार संहिता लगी हुई है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने पहले ही भारत के चुनाव आयोग के पास इस सम्बन्धी प्रार्थना की है कि 7654 अध्यापकों को रेगुलर करने सम्बन्धी पत्र जारी करने की आज्ञा दी जाए क्योंकि अध्यापकों ने पहले ही अपनी सेवा के अनिवार्य तीन वर्षों वाली शर्त पूरी कर ली है। मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग को हाल ही में चुनाव आयोग द्वारा एक पत्र मिला है जिस द्वारा उनको मतगणना वाले दिन बाद पत्र जारी करने की बात कही है।शिक्षा मंत्री ने बताया कि वह स्वयं नीजि स्तर पर इन 7654 अध्यापकों को 19 मई को मोहाली स्थित पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के मुख्य आडिटोरियम में एक विशेष समारोह दौरान रैगुलर करने सम्बन्धी पत्र जारी करेंगें। अध्यापकों के शिष्टमण्डल में दलजीत सिंह पटियाला, महा सचिव, नवदीप समाणा, प्रधान, अमृतपाल सिंह, सीनियर उप प्रधान, सुखजिन्द्र सिंह रईया एवं सर्बजीत सिंह तूर दोनों कैशियर, बलजीत सिंह, उप प्रधान, हरविन्द्र सिंह, जतिन्द्र सिंह, हरमनप्रीत सिंह, देश राज और डा. रणजोध सिंह शामिल थे।