Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सीडीएस ने अन्वेषण और साहसिक कार्यों में असाधारण उपलब्धियों के लिए सशस्त्र सेना के नायकों को मैकग्रेगर पदक से सम्मानित किया

Military, Navy, Indian Navy, Chief of Defence Staff, CDS, General Anil Chauhan, MacGregor Memorial Medal Award Ceremony
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Apr 2025

Last updated on: Apr 17, 2025, 13:17 IST

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने सैन्य खुफिया टोही कार्यों, जांच-पड़ताल और साहसिक गतिविधियों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 16 अप्रैल, 2025 को सशस्त्र बल के चार कर्मियों को मैकग्रेगर मेमोरियल मेडल पुरस्कार से सम्मानित किया। 

यह समारोह नई दिल्ली स्थित यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया में आयोजित किया गया। वर्ष 2023 के मैकग्रेगर मेमोरियल मेडल विजेताओं में भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर डी पांडा और भारतीय नौसेना से ईए (रि.) राहुल कुमार पांडे शामिल थे। 

भारतीय नौसेना के सीएचईए (आर) राम रतन जाट और भारतीय वायु सेना से सार्जेंट झूमर राम पूनिया को वर्ष 2024 के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मैकग्रेगर मेमोरियल मेडल पुरस्कार की शुरुआत 3 जुलाई, 1888 को हुई थी। इस सम्मान को वर्ष 1870 में स्थापित यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया के संस्थापक मेजर जनरल सर चार्ल्स मेटकाफ मैकग्रेगर, केसीबी, सीएसआई, सीआईई की स्मृति में प्रदान किया जाता है। 

मूल रूप से सैन्य जासूसी कार्यों और खोजपूर्ण यात्राओं के कार्यों को सम्मान देने के उद्देश्य से प्रारंभ किये गए इस पदक का दायरा स्वतंत्रता के बाद साल 1986 में सैन्य अन्वेषण अभियानों और साहसिक गतिविधियों को शामिल करने के लिए बढ़ा दिया गया था।

वैसे तो इस पुरस्कार के लिए सैन्य टोही कार्यों और जांच-पड़ताल सर्वोपरि मानदंड बने हुए हैं, फिर भी यह सम्मान सशस्त्र बलों, प्रादेशिक सेना, रिजर्व बलों, राष्ट्रीय राइफल्स तथा असम राइफल्स के सभी रैंकों (सेवारत व सेवानिवृत्त) के लिए भी दिया जाता है। 

आज तक 127 पदक प्रदान किये जा चुके हैं, जिनमें से 103 आजादी से पहले ही दिए गये थे। इस महत्वपूर्ण पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रमुख प्राप्तकर्ताओं में कैप्टन एफई यंगहसबैंड (1890), मेजर जनरल ऑर्डे चार्ल्स विंगेट (1943), मेजर जेडसी बख्शी, वीआरसी (1949), सियाचिन ग्लेशियर में टोही अभियान चलाने वाले कर्नल नरिंदर कुमार (1978-81) और कमांडर दिलीप डोंडे तथा लेफ्टिनेंट कमांडर अभिलाष टॉमी को उनकी एकल वैश्विक परिक्रमा के लिए शामिल हैं। 

यह सम्मान सशस्त्र बलों के कार्मिकों को साहसिक कार्य करने और वीरता, दृढ़ता तथा खोज की परंपरा को कायम रखने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करता है। इस अवसर पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने ब्रेवेस्ट ऑफ द ब्रेव नामक पुस्तक का विमोचन भी किया, जो नायब सूबेदार चुन्नी लाल, एसी, वीआरसी, एसएम के जीवन और उनकी वीरतापूर्ण यात्रा पर एक प्रेरणादायक वृत्तांत है। 

जनरल अनिल चौहान ने लेखक और पूर्व चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (सीआईएससी) लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ (सेवानिवृत्त) की भी सराहना की, जिन्होंने एक सैनिक की व्यक्तिगत उथल-पुथल, विपरीत परिस्थितियों में उसके अडिग संकल्प और अदम्य भावना का जीवंत व हृदयस्पर्शी चित्रण किया है। 

यह पुस्तक एक वीर सैनिक के प्रति मार्मिक श्रद्धांजलि अर्पित करती है और पुरुष तथा महिला सैन्य कर्मियों द्वारा की गई निस्वार्थ सेवा की याद दिलाती है। यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया में आयोजित पुरस्कार समारोह में खोजबीन, बहादुरी व राष्ट्र की सेवा में भारतीय सशस्त्र बलों की स्थायी विरासत का विशेष तौर पर उल्लेख किया गया और साथ ही उन कथानकों का भी का स्मरण कराया गया, जो भावी पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

 

Tags: Military , Navy , Indian Navy , Chief of Defence Staff , CDS , General Anil Chauhan , MacGregor Memorial Medal Award Ceremony

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD