Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

बैसाखी के पर्व पर मनजिंदर सिंह सिरसा और संजय टंडन ने गुरुद्वारा में टेका माथा

बैसाखी पर सिरसा और टंडन ने सभी देशवासियों को दी बधाई

Manjinder Singh Sirsa, Sanjay Tandon, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Apr 2025

Last updated on: Apr 14, 2025, 12:06 IST

वैसाखी पर्व के पावन अवसर पर रविवार को पी जी आई चंडीगढ़  स्थित गुरुद्वारा परतख दर्शन पातशाही 6वीं साहिब में स्वयंसेवी संस्था " नौफल एक उम्मीद चैरिटेबल ट्रस्ट (पंजी.) द्वारा श्री अखंड साहिब पाठ का भोग का आयोजन किया और उसके उपरान्त कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ | इस कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया ।

संस्था के अध्यक्ष स सुखदेव सिंह और  गुरमीत सिंह ने दोनों मेहमानों का सिरोपा डाल कर और कृपाण भेंट कर भव्य स्वागत किया | इसी दौरान वर्ल्ड हिमाचली आर्गेनाईजेशन के रविंद्र पठानिया, राजपाल डोगर, संजीव ग्रोवर,अमित राणा, सुरेश राणा, राकेश शर्मा और नितेश रतन ने दिल्ली प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री मंजीत सिंह सिरसा और संजय टंडन को पुष्पगुच्छ और शाल भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस दौरान उनके साथ केंद्रीय स्वास्थय मंत्री जे पी नड्डा  के ओ एस डी डॉ वरिदर गर्ग ने भी मुख्या मेहमानो का स्वागत किया । इसके उपरान्त भाई नरिंदर सिंह जी हजूरी रागी, भाई सतनाम सिंह बैंका हजूरी रागी  श्री दरबार साहिब ने कीर्तन के माध्यम से  उपस्थित समूह संगत को गुरु की बानी के साथ जोड़ा |कार्यक्रम में मुख्यातिथि मनजिंदर सिंह सिरसा ने बैसाखी के पर्व की सभी लोगों को बधाई प्रदान करते हुए कहा कि सिक्खों के दसवें गुरु साहिबान ने धर्म की रक्षा की खातिर पवित्र स्थल श्री आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ की स्थापना की थी ।

दूसरा आज ही के दिन हमारे देश के किसान फसलों  की कटाई भी शुरू करते हैं | उन्होंने संस्था द्वारा आज ही के दिन किये जा रहे आयोजन के प्रति भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस प्रकार से पी जी आई में गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से प्रतिदिन 8000 से भी अधिक लोगों के लिए लंगर तैयार होता है और रहने की भी व्यापक प्रबंध है ये सिक्ख धर्म की आस्था का प्रतीक है जरूरतमंद की सदैव मदद करना और ये कोई आसान काम नहीं है। वाकई ये परोपकार का काम है और इसके लिए प्रबंध कमेटी के सभी सदस्यों को मैं प्रणाम करता हूँ |

उपस्थित समूह संगत को सम्बोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय  टंडन ने भी सभी लोगों को बैसाखी की बधाई प्रदान की और कहा कि बैसाखी का त्यौहार फसलों की कटाई की शुरुआत का पर्व है | यह त्योहार समृद्धि और प्रचुरता का प्रतीक है, क्योंकि किसान भरपूर फसल के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं और भविष्य की समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं। ह एकता की ताकत और साझा उत्सवों की खुशी की याद दिलाता है।

बैसाखी पूरे भारत में अलग-अलग नाम और परंपराओं के साथ मनाई जाती है। बैसाखी के कई मनमोहक आयोजनों में भांगड़ा और गिद्दा आकर्षण का केंद्र होते हैं। आज ही के दिन लोग जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। इस दिन अमृतसर का स्वर्ण मंदिर खूब अच्छी तरह से सजाया जाता है। भारत के असली रंग, उत्सव और जश्न को देखने के लिए दुनिया भर से पर्यटक पंजाब आते हैं।

 

Tags: Manjinder Singh Sirsa , Sanjay Tandon , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD