Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

भारतीय चुनाव आयोग ने देश के मीडिया नोडल अधिकारियों के लिए एक-दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया

पंजाब की ओर से अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरीश नैयर और लोक संपर्क अधिकारी नरिंदर पाल सिंह जगदियो ने लिया भाग

Election Commission of India, ECI, Harish Nayyar, Narinder Pal Singh Jagdeo,Gyanesh Kumar, India International Institute of Democracy and Election Management,IIIDEM,New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Apr 2025

Last updated on: Apr 11, 2025, 11:35 IST

भारत के चुनाव आयोग ने बुधवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मीडिया नोडल अधिकारियों, सोशल मीडिया नोडल अधिकारियों और लोक संपर्क अधिकारियों के लिए इंडिया इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (आई आई आई डी ई एम ), नई दिल्ली में एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य चुनाव अधिकारियों और मीडिया के बीच समन्वय को मजबूत करना और पूर्व-निर्धारित पहलों को आगे बढ़ाना था।

इस कार्यक्रम में देश भर के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से मीडिया अधिकारियों ने भाग लिया। पंजाब से अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी (एसीईओ) हरीश नैयर और सूचना एवं लोक संपर्क अधिकारी नरिंदर पाल सिंह जगदियो ने भाग लिया ।

ओरिएंटेशन कार्यक्रम का उद्देश्य विधिक ढांचे—जैसे जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 और 1951, मतदाता सूची नियम 1960, निर्वाचन नियम 1961 और चुनाव आयोग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के तहत—विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से जानकारी और सूचनाओं के प्रसार, गलत जानकारी का मुकाबला करने और मतदाता जागरूकता को प्रोत्साहित करने हेतु एक प्रभावशाली संचार रणनीति विकसित करना था।

अपने संबोधन में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव प्रक्रिया में मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए, वर्तमान डिजिटल युग में मतदाताओं का चुनाव प्रणाली पर विश्वास बनाए रखने के लिए तथ्यों पर आधारित, समय पर और पारदर्शी संचार के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मीडिया अधिकारियों को इस दिशा में और अधिक सक्रिय होना पड़ेगा और पहल करते हुए यह सुनिश्चित करना होगा कि मतदाताओं तक सटीक, तथ्य-आधारित जानकारी पहुंचे। 

उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी गलत सूचना, भ्रांति या अफवाह का मुकाबला केवल और केवल सत्य, सटीक और तथ्यपूर्ण जानकारी से ही किया जा सकता है और इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए देश भर के मीडिया अधिकारी मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स का सुव्यवस्थित और सार्थक उपयोग करें।

 

Tags: Election Commission of India , ECI , Harish Nayyar , Narinder Pal Singh Jagdeo , Gyanesh Kumar , India International Institute of Democracy and Election Management , IIIDEM , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD