Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

अखिल महिला त्रि-सेवा नौकायन अभियान 'समुद्र प्रदक्षिणा' को मुंबई से सेशेल्स के लिए रवाना किया गया

Military, Army, Indian Army, Samudra Pradakshina, College of Military Engineering, CME, Indian Naval Watermanship Training Centre, Indian Navy, Indian Air Force, Nari Shakti, Women In Armed Forces
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Apr 2025

Last updated on: Apr 07, 2025, 18:24 IST

भारतीय नौसेना जलयात्रा प्रशिक्षण केंद्र, कोलाबा, मुंबई से कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग (सीएमई) के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल ए.के. रमेश द्वारा मुंबई-सेशेल्स-मुंबई त्रिशक्ति नारी नाविक अभियान ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ 7 अप्रैल, 2025 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना के 12 सदस्यीय महिला चालक दल के साथ यह अभियान आईएएसवी त्रिवेणी पर सवार होकर मुंबई-सेशेल्स-मुंबई की 4,000 समुद्री मील की चुनौतीपूर्ण 55-दिवसीय यात्रा पर निकला। यह अग्रणी पहल नारी शक्ति की अदम्य भावना को दर्शाती है और इसका उद्देश्य समुद्री प्रयासों में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है।

यह अभियान वर्ष 2026 के लिए नियोजित एक और भी अधिक महत्वाकांक्षी जलयात्रा नौकायन अभियान के लिए एक प्रारंभिक चरण के रूप में कार्य करेगा। कुल 41 में से चुनी गई बारह महिला अधिकारी, जिन्हें दो साल तक समुद्री नौकायन का कठोर प्रशिक्षण दिया गया है। 

वे समुद्र में जोखिमपूर्ण नौकायन करने के लिए तैयार हैं, जहां वे अपनी साहस और दृढ़ संकल्पता का प्रदर्शन करेंगी। चालक दल ने कई प्रशिक्षण अभियान शुरू किए हैं जिनमें वे मौसम की चुनौतियों, नौका की यांत्रिक समस्याओं और शारीरिक थकावट के बावजूद सफल हुए हैं।

मुंबई-सिशेल्स-मुंबई अभियान न केवल सशस्त्र बलों में महिलाओं के सशक्तीकरण का प्रतीक है, बल्कि रानी वेलु नचियार, रानी दुर्गावती और रानी लक्ष्मी बाई जैसी भारत की महान योद्धा रानियों को भी श्रद्धांजलि देता है, जिनके कार्य पीढ़ियों को प्रेरित करते रहे हैं।

इस ऐतिहासिक यात्रा का सफल समापन 30 मई 2025 को ध्वजारोहण समारोह के साथ आयोजित किया जाएगा। यह अभियान समुद्री प्रयासों में समावेशिता और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। यह अभियान साबित करता है कि नारी शक्ति एक अजेय शक्ति है जो किसी भी चुनौती पर विजय प्राप्त करने में सक्षम है।

 

Tags: Military , Army , Indian Army , Samudra Pradakshina , College of Military Engineering , CME , Indian Naval Watermanship Training Centre , Indian Navy , Indian Air Force , Nari Shakti , Women In Armed Forces

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD