Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

नरेंद्र मोदी ने बिम्सटेक में बांग्लादेश के नेता से मुलाकात की

स्थिरता और अल्पसंख्यक सुरक्षा पर जोर

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, 6th BIMSTEC Summit, BIMSTEC Summit, Bangkok Summit, Muhammad Yunus
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बैंकाक , 04 Apr 2025

Last updated on: Apr 04, 2025, 17:04 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बैंकाक में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के मौके पर आज बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने लोकतांत्रिक, स्थिर, शांतिपूर्ण, प्रगतिशील एवं समावेशी बांग्लादेश के प्रति भारत का समर्थन दोहराया। 

दोनों देशों के संबंधों के प्रति भारत के जन-केन्द्रित दृष्टिकोण को व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री ने इस तथ्य पर प्रकाश डाला कि दोनों देशों के बीच सहयोग से दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ हुआ है। उन्होंने बांग्लादेश के साथ व्यावहारिकता पर आधारित सकारात्मक एवं रचनात्मक संबंध बनाने की भारत की इच्छा को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री ने आग्रह किया कि माहौल खराब करने वाली बयानबाजी से बचा जाना चाहिए। सीमा पर, कानून का कड़ाई से कार्यान्वयन और अवैध सीमा पारगमन, विशेष रूप से रात में, पर रोक लगाना सीमा की सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने की दृष्टि से आवश्यक है। 

हमारे संबंधों की समीक्षा करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए द्विपक्षीय तंत्र उचित रूप से बैठक कर सकता है। प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश में हिंदुओं सहित अल्पसंख्यकों की सुरक्षा से संबंधित भारत की चिंताओं को रेखांकित किया और उम्मीद जताई कि बांग्लादेश सरकार उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, जिसमें उनके खिलाफ किए गए अत्याचारों के मामलों की गहन जांच भी शामिल है।

प्रधानमंत्री ने बिम्सटेक की अध्यक्षता संभालने पर बांग्लादेश को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि यह मंच उसके नेतृत्व में क्षेत्रीय सहयोग को और आगे बढ़ाएगा। दोनों नेता बिम्सटेक के ढांचे के अंतर्गत सहित क्षेत्रीय समन्वय को आगे बढ़ाने के लिए परामर्श एवं सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए।

प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों देशों के बीच के आपसी हित के सभी मुद्दों को उनके दीर्घकालिक एवं पारस्परिक रूप से लाभप्रद द्विपक्षीय संबंधों के हित में रचनात्मक चर्चा के जरिए द्विपक्षीय स्तर पर संबोधित एवं हल किया जाना जारी रहेगा।  

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , 6th BIMSTEC Summit , BIMSTEC Summit , Bangkok Summit , Muhammad Yunus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD