Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत भारतीय नौसेना के जहाज राहत सामग्री के साथ रवाना हुए

Military, Army, Indian Army, Myanmar, Myanmar Earthquake, Operation Brahma, Indian Air Force, NDRF
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

म्यांमार , 30 Mar 2025

Last updated on: Mar 31, 2025, 13:44 IST

म्यांमार और थाईलैंड में 28 मार्च 2025 को आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत सरकार ने म्यांमार को सहायता प्रदान करने के लिए ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू किया है। विदेश मंत्रालय के निर्देश पर, मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ, भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के साथ मिलकर मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) प्रयासों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

मानवीय सहायता और आपदा राहत के प्रति भारतीय नौसेना की तत्काल प्रतिक्रिया के तहत, पूर्वी नौसेना कमान से भारतीय नौसेना के जहाज सतपुड़ा और सावित्री 29 मार्च 25 को यांगून के लिए रवाना हुए हैं। इसके अलावा, अंडमान और निकोबार कमान से भारतीय नौसेना के जहाज करमुक और एलसीयू 52 भी मानवीय सहायता और आपदा राहत संचालन में सहायता के लिए 30 मार्च 25 को यांगून के लिए रवाना होंगे। 

इन जहाजों पर लगभग 52 टन राहत सामग्री है, जिसमें आवश्यक कपड़े, पीने का पानी, भोजन, दवाइयां और आपातकालीन राहत सामग्री शामिल हैं। भारतीय नौसेना इस क्षेत्र में ‘पहला प्रतिक्रियादाता’ बने रहने के भारत के संकल्प के प्रति प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Military , Army , Indian Army , Myanmar , Myanmar Earthquake , Operation Brahma , Indian Air Force , NDRF

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD