Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने टेककृति 2025 का उद्घाटन किया

युवाओं को भविष्य के युद्ध और नवाचार के लिए प्रेरित करता है

Military, Army, Indian Army, Chief of Defence Staff, CDS, General Anil Chauhan, Techkriti 2025, IIT Kanpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कानपुर , 28 Mar 2025

Last updated on: Mar 29, 2025, 13:48 IST

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने आईआईटी कानपुर में एशिया के सबसे बड़े अंतर-महाविद्यालय तकनीकी और उद्यमिता महोत्सव टेककृति 2025 का उद्घाटन किया। फायरसाइड चैट में सीडीएस ने भारतीय सशस्त्र बलों में उन्नति और आधुनिकीकरण की आवश्यकता पर जानकारी देते हुए भविष्य के युद्धों की उभरती चुनौतियों, विशेष रूप से साइबर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम और संज्ञानात्मक क्षेत्रों में तैयारी पर अपने दृष्टिकोण साझा किए।

इस अवसर पर जनरल अनिल चौहान ने अपने संबोधन में भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए तकनीकी प्रगति, रणनीतिक सोच और अनुकूलनशीलता को अपनाने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने अनुशासन और उदारता, साहस और बलिदान के मूल्यों का उल्‍लेख करते हुए विद्वानों, छात्रों और एनसीसी कैडेटों सहित युवा दर्शकों को प्रेरित किया। 

टेककृति 2025 में उनके उत्साहवर्धक शब्दों ने छात्रों को रक्षा और प्रौद्योगिकी में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। उद्घाटन समारोह में एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, एओसी-इन-सी, सेंट्रल एयर कमांड और प्रोफेसर मनिंद्र अग्रवाल, निदेशक आईआईटी कानपुर सहित कई विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। 

इस वर्ष का विषय “पंता रेई” (सब कुछ बहता है), प्रौद्योगिकी और नवाचार के निरंतर विकास का उल्‍लेख करता है। टेककृति 2025 प्रौद्योगिकी, उद्यमशीलता और सहयोग का एक उल्लेखनीय उत्सव होने की वचनबद्धता निभाते हुए खोज और नवाचार की सीमाओं को आगे बढ़ाता है।

टेककृति 2025 की एक प्रमुख विशेषता रक्षा प्रदर्शनी में अत्याधुनिक रक्षा तकनीक को प्रदर्शित करने के लिए एक विशेष खंड 'रक्षाकृति' था। सशस्त्र बलों, शिक्षाविदों और रक्षा उद्योग के बीच सामंजस्‍य को और आगे बढ़ाते हुए जनरल अनिल चौहान ने उभरते प्रौद्योगिकीविदों से वार्तालाप किया। 

इस कार्यक्रम ने शोधकर्ताओं को उद्योग जगत के प्रमुखों से जोड़ने के लिए एक शानदार मंच प्रदान किया, जिससे स्वायत्त ड्रोन जैसी उन्नत तकनीकों के विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और आयात निर्भरता को कम करने में सहायता मिली।

 

Tags: Military , Army , Indian Army , Chief of Defence Staff , CDS , General Anil Chauhan , Techkriti 2025 , IIT Kanpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD