Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सीओएएस जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने उभरते युद्ध, संयुक्तता और सैन्य नवाचार पर प्रकाश डाला

Military, Army, Indian Army, Chief of Army Staff, Gen Upendra Dwivedi, Military Leadership, Defence Strategy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वेलिंगटन , 26 Mar 2025

Last updated on: Mar 27, 2025, 13:58 IST

थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने युद्ध के बदलते स्वरूप को ध्यान में रखते हुए भारत के समक्ष सामरिक चुनौतियों और सशस्त्र बलों के बीच संयुक्तता व तालमेल की आवश्यकता जताई है। वे आज वेलिंगटन स्थित डिफेन्स सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में 80वें स्टाफ कोर्स कर रहे भारतीय सशस्त्र बलों के छात्र अधिकारियों और स्थायी कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे।

थल सेना प्रमुख ने भावी सैन्य अधिकारियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए डिफेन्स सर्विसेज स्टाफ कॉलेज की सराहना की और परिचालन तैयारियों तथा निर्णय लेने की क्षमताओं को बढ़ाने में पेशेवर सैन्य शिक्षण के महत्व पर बल दिया। 

जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने आधुनिक युद्धक परिस्थितियों में नेतृत्व, अनुकूलनशीलता और तकनीकी एकीकरण के महत्व को उजागर किया। उन्होंने अधिकारियों से उभरते हुए सुरक्षा खतरों के प्रति सक्रिय दृष्टिकोण अपनाने और सैन्य योजना तथा सैन्य संचालन में नवाचार को अपनाने का आग्रह किया। 

थल सेनाध्यक्ष ने अपनी यात्रा के दौरान, संकाय सदस्यों के साथ बातचीत की और सैन्य रणनीति, परिचालन कला तथा नेतृत्व विकास के प्रमुख पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने अंतर-सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने और भारत की रक्षा तैयारियों को विस्तार देने में इस संस्थान के योगदान की सराहना की। 

जनरल द्विवेदी को डीएसएससी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने स्टाफ कोर्स पाठ्यक्रम को भविष्य के युद्धों की चुनौतियों के अनुरूप ढालने के बारे में जानकारी दी, जिसमें पहले डीप पर्पल डिवीजन की गतिविधियों का विशेष संदर्भ दिया गया, जिसमें तीनों सेनाओं के 40 अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। 

थल सेना प्रमुख ने वेलिंगटन सैन्य स्टेशन के पूर्व सैनिकों के साथ भी बातचीत की और उनके योगदान की सराहना करते हुए 'वेटेरन अचीवर्स अवार्ड' से सम्मानित किया।

 

Tags: Military , Army , Indian Army , Chief of Army Staff , Gen Upendra Dwivedi , Military Leadership , Defence Strategy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD