Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

14 जून तक ऑनलाइन आधार अपडेट मुफ्त: भावना गर्ग

होशियारपुर जिले में आधार कार्ड से संबंधित प्रक्रियाओं की समीक्षा

Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur, Bhawna Garg,Deputy Director General
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 24 Mar 2025

Last updated on: Mar 24, 2025, 19:04 IST

भारत की विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यू.आई.डी.ए.आई) की डिप्टी डायरेक्टर जनरल आई.ए.एस. अधिकारी भावना गर्ग ने आज यहां डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आधार कार्ड और इससे संबंधित नई निर्देशों की समीक्षा की। डिप्टी डायरेक्टर जनरल भावना गर्ग ने जोर दिया कि आधार से संबंधित रिकॉर्ड को और मजबूत करने के लिए निवासियों के पहचान प्रमाण और पते का प्रमाण अपडेट किया जाए। 

उन्होंने कहा कि जिन आधार कार्ड धारकों ने 2015 से पहले कार्ड बनवाया है, वे अपने नजदीकी आधार केंद्र या https://uidai.gov.in के माध्यम से अपनी जानकारी अपडेट करें। उन्होंने बताया कि 14 जून 2025 तक ऑनलाइन अपडेट की सुविधा बिल्कुल मुफ्त है।

आधार से संबंधित सुरक्षा पहलुओं की चर्चा करते हुए भावना गर्ग ने आधार कार्ड धारकों को अपना बायोमेट्रिक ऑनलाइन लॉक करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आधार से जुड़ी विभिन्न सेवाओं का https://myaadhaar.uidai.gov.in और 'the aadhaar mobile application के माध्यम से सुव्यवस्थित लाभ लेने के लिए मोबाइल नंबर को पंजीकृत कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि जन्म प्रमाणपत्र पर सही नाम दर्ज कराएं। जिला प्रशासन द्वारा अस्पतालों, नर्सिंग होम, टीकाकरण केंद्र और आंगनवाड़ी केंद्र पर 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। 

साथ ही, बच्चों की 5 वर्ष और 15 वर्ष की आयु में बायोमेट्रिक अनिवार्य रूप से अपडेट कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय पर बायोमेट्रिक अपडेट नहीं होता है तो 7 वर्ष और 17 वर्ष की आयु में डेटा समाप्त होने का जोखिम रहता है। जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में आधार बायोमेट्रिक अपडेट के निर्देश देते हुए भावना गर्ग ने कहा कि 5-7 साल और 15-17 साल की आयु के बच्चों के आधार अपडेट के लिए साप्ताहिक आधार पर कैंप आयोजित किए जाएं। 

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन की मांग पर सहमति व्यक्त करते हुए, डिप्टी डायरेक्टर जनरल ने कहा कि यू.आई.डी.ए.आई से संबंधित प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिकारियों को आधार कैंप, नियमित समीक्षा, आधार केंद्रों का दौरा, लंबित आवेदन प्रक्रिया पूरी करने, बायोमेट्रिक सुनिश्चित करने और आधार संबंधित जागरूकता पर प्रशिक्षित किया जा सके। डिप्टी कमिश्नर ने जिलेवासियों से ऑनलाइन आधार अपडेट की सुविधा का लाभ उठाने की अपील भी की।

 

Tags: Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur , Bhawna Garg , Deputy Director General

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD