Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने आईएमडी की प्रगति की समीक्षा की

पूरे भारत में उन्नत मौसम पूर्वानुमान और डॉप्लर रडार विस्तार पर जोर

Dr Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, India Meteorological Department, IMD, Doppler Weather Radar, Mission Mausam, Weather Forecasting
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Mar 2025

Last updated on: Mar 19, 2025, 14:59 IST

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान और प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने "मिशन मौसम" सहित मौसम संबंधी प्रमुख पहलों की प्रगति की समीक्षा की, बेहतर मौसम पूर्वानुमान पर जोर दिया तथा पूरे भारत में डॉप्लर मौसम रडार (डीडब्ल्यूआर) के संस्‍थापन की स्थिति का आकलन किया।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने वास्तविक समय और प्रभाव आधारित मौसम पूर्वानुमान के महत्व को रेखांकित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि किसी भी मौसम संबंधी खतरे का पता लगाने से चूकना नहीं चाहिए या पूर्वानुमान के बगैर नहीं रहना चाहिए। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के डॉप्लर मौसम रडार नेटवर्क का विस्तार एक प्रमुख आकर्षण रहा, जिसमें डॉ सिंह ने बेंगलुरु, रायपुर, अहमदाबाद, रांची, गुवाहाटी, पोर्ट ब्लेयर और अन्य स्थानों पर आगामी संस्‍थापन के लिए स्‍थान के चयन की समीक्षा की।

डॉ. सिंह को बताया गया कि 2025-26 तक 73 डॉप्लर मौसम रडार और 2026 तक 126 डॉप्लर मौसम रडार चालू हो जाने के साथ ही इस नेटवर्क का उद्देश्य चरम मौसम की घटनाओं पर नज़र रखने में भारत की क्षमता बढ़ाना है, जिससे आपदा मोचन दलों और आम जनता को लाभ होगा।

डॉ सिंह ने आईएमडी को मौसम पूर्वानुमान और चेतावनियां समय पर जारी करने के लिए सोशल मीडिया का लाभ उठाकर जनता तक पहुंच मजबूत करने का भी निर्देश दिया। बेहतर नागरिक सहभागिता की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने अधिकारियों को मौसम, मेघदूत और उमंग जैसे मौसम संबंधी अपडेट और कृषि मौसम संबंधी सलाह प्रदान करने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म और मोबाइल एप्लिकेशन का अन्‍वेषण करने का निर्देश दिया।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने सटीकता बढ़ाने में उपग्रह मौसम विज्ञान, संख्यात्मक मौसम पूर्वानुमान मॉडल और रडार-आधारित पूर्वानुमान की भूमिका को रेखांकित करते हुए मौसम निगरानी प्रणालियों के आधुनिकीकरण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। 

इस बैठक में भारत की मौसम संबंधी प्रगति में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करते हुए मौसम से जुड़ी ढांचागत परियोजनाओं के लिए वित्तीय आवंटन और लंबित स्वीकृतियों की भी समीक्षा की गई। चरम मौसम की घटनाओं में लगातार हो रही वृद्धि के मद्देनजर, सरकार का रडार कवरेज बढ़ाने और प्रसार तंत्र में सुधार लाने पर ध्यान केंद्रित करना जीवन और आजीविका की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

समीक्षा बैठक में हुई चर्चा ने मौसम निगरानी परियोजनाओं के तेजी से क्रियान्वयन के लिए मंच तैयार किया, जिससे जलवायु लचीलापन और आपदा से निपटने की तैयारी में भारत के नेतृत्व को मजबूती मिली। समीक्षा बैठक में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ. एम. रविचंद्रन, आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र और आईएमडी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में मौसम पूर्वानुमान की सटीकता में सुधार लाने और जनता तक पहुंच बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , India Meteorological Department , IMD , Doppler Weather Radar , Mission Mausam , Weather Forecasting

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD