Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने तिरुवनंतपुरम में दक्षिणी वायु कमान की तैयारियों की समीक्षा की

Military, Army, Indian Army, Air Force, Indian Air Force, Air Chief Marshal AP Singh, Chief of the Air Staff, CAS, Southern Air Command, SAC, Air Marshal B Manikantan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 12 Mar 2025

Last updated on: Mar 13, 2025, 13:10 IST

वायु सेना प्रमुख (सीएएस) एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने 12 मार्च, 2025 को तिरुवनंतपुरम में दक्षिणी वायु कमान (एसएसी) के कमांडरों के सम्मेलन के लिए दक्षिणी वायु कमान मुख्यालय का दौरा किया। आयोजन स्थल पर एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, एयर मार्शल बी. मणिकांतन ने उनकी अगवानी की और इसके बाद उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

वायु सेना प्रमुख को दक्षिणी क्षेत्र की वायु रक्षा सेवा, एसएसी की परिचालन तैयारियों और समुद्री वायु संचालन में बढ़ी हुई क्षमता सहित विभिन्न मुद्दों पर जानकारी दी गई। वायु सेना प्रमुख ने विश्वसनीय परिचालनात्मक स्थिति बनाए रखने और दक्षिणी प्रायद्वीप में मानवीय सहायता तथा आपदा राहत में योगदान के लिए एसएसी की सराहना की।

वायु सेना प्रमुख ने सम्मेलन के दौरान, एसएसी के अंतर्गत वायु सेना स्टेशनों के कमांडरों के साथ बातचीत की और उभरती प्रौद्योगिकियों के प्रभाव, क्षमता वृद्धि की आवश्यकता तथा मानव संसाधनों की पूरी क्षमता का उपयोग करने पर जोर दिया। वायु सेना प्रमुख ने भविष्य के युद्ध की संकर प्रकृति की ओर कमांडरों का ध्यान आकर्षित कराया, जहां पर युद्ध का दायरा कई क्षेत्रों में फैलने की संभावना है। 

उन्होंने बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों का मुकाबला करने और देश की परिसंपत्तियों को संरक्षित करने के लिए नवीन उपाय अपनाने पर भी जोर दिया। वायु सेना प्रमुख ने कमांडरों से अंतरिक्ष, साइबर और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के क्षेत्र में वैश्विक विकास के साथ तालमेल बनाए रखने का आग्रह किया।

 

Tags: Military , Army , Indian Army , Air Force , Indian Air Force , Air Chief Marshal AP Singh , Chief of the Air Staff , CAS , Southern Air Command , SAC , Air Marshal B Manikantan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD