Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा पर सुरक्षा और सीमा बुनियादी ढांचे की समीक्षा की

Military, Army, Indian Army, Director General Military Operations, DGMO, Lieutenant General Rajiv Ghai, Indo Myanmar Border, IMB
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मणिपुर , 25 Feb 2025

Last updated on: Feb 25, 2025, 00:00 IST

भारतीय सेना के सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने भारत-म्यांमार सीमा (आईएमबी) पर स्थिति की व्यापक समीक्षा करने और राज्य में मौजूदा बॉर्डर इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर के विकास की स्थिति की जानकारी हासिल करने के लिए 24 और 25 फरवरी, 2025 को मणिपुर का दौरा किया।

अपनी यात्रा के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने मणिपुर के माननीय राज्यपाल श्री अजय कुमार भल्ला, राज्य सुरक्षा सलाहकार, मणिपुर के मुख्य सचिव और मणिपुर के पुलिस महानिदेशक से मुलाकात की। डीजीएमओ ने भारतीय सेना की संचालन संबंधी तैयारियों पर ध्यान केंद्रित किया, भारत-म्यांमार सीमा (आईएमबी) पर सुरक्षा स्थिति और सीमांत क्षेत्रों सहित राज्य में मौजूदा सुरक्षा संबंधी क्रियाकलापों का आकलन किया। 

उन्होंने प्रमुख हितधारकों के साथ बातचीत के दौरान 'सरकार के समग्र दृष्टिकोण' पर भी जोर दिया। यह विचार-विमर्श राज्य में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को सामान्य बनाने, विशेष रूप से सीमा प्रबंधन को बढ़ाने और आईएमबी पर सुरक्षा संबंधी इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर को मजबूत करने की आवश्यकता पर केंद्रित था।

लेफ्टिनेंट जनरल घई की यात्रा ने मणिपुर में स्थिरता और लोगों के कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रणनीतिक पहलों को लागू करने के लिए सैन्य और राज्य के अधिकारियों के बीच सहयोगात्मक दृष्टिकोण पर बल दिया।

 

Tags: Military , Army , Indian Army , Director General Military Operations , DGMO , Lieutenant General Rajiv Ghai , Indo Myanmar Border , IMB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD