Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती! प्रसिद्ध पंजाबी कलाकार सोनिया मान 'आप' में शामिल

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में सोनिया मान पार्टी हुई शामिल, केजरीवाल ने किया स्वागत

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, Sonia Mann
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Feb 2025

Last updated on: Feb 23, 2025, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) को पंजाब में एक बड़ी मजबूती मिली है। रविवार को प्रसिद्ध पंजाबी कलाकार सोनिया मान आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में वह पार्टी शामिल हुई। केजरीवाल ने आप नेताओं की मौजूदगी में सोनिया मान को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया।सोनिया मान किर्ति किसान यूनियन के नेता सरदार बलदेव सिंह की बेटी है।

दिल्ली किसान आंदोलन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। समाज सेवा के क्षेत्र में भी वह काफी लम्बे समय से काम कर रही है। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से भी वह अक्सर सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रहती हैं।पार्टी में शामिल होने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए सोनिया मान ने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया और कहा कि दोनों नेताओं के कार्यों और व्यक्तित्व से मैं काफी प्रभावित हूं।

उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के कामों देखते हुए मैंने 'आप' में शामिल होने का फैसला किया है। मुझे लगा कि सिर्फ यही पार्टी मुझे लोगों के लिए काम करने का अवसर प्रदान सकती है। उन्होंने कहा कि जब भी मैंने किसी आप विधायक या मंत्री को किसी काम के बारे में बताया उन्होंने उसे प्राथमिकता के आधार पर किया।

उन्होंने कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां और स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह का जिक्र किया और बताया कि कैसे स्वास्थ्य मंत्री ने उनके अनुरोध पर गांव में ड्रग्स कमेटियां बनाई और विवेकानंद हेल्थ सेंटर जो अमृतसर मेडिकल कॉलेज के अंदर स्थित है, उसे ठीक कराया।

सोनिया मान ने कहा कि आप सरकार के अंतर्गत सभी सरकारी योजनाओं का लाभ धरातल पर लोगों को मिल रहा है जबकि पहले कई योजनाएं सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहती थी। उन्होंने आप सरकार द्वारा सरकारी दफ्तरों में शहीद भगत सिंह और डॉ भीमराव अंबेडकर की फोटो लगाने के फैसले की भी तारीफ की और कहा कि यह एक अच्छी राजनीति का उदाहरण है।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , Sonia Mann

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD