Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी रक्षा संबंधों को बढ़ावा देने के लिए फ्रांस की यात्रा पर रवाना

Military, Army, Indian Army, General Upendra Dwivedi, Chief of the Army Staff, COAS
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फ्रांस , 23 Feb 2025

Last updated on: Feb 23, 2025, 00:00 IST

भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल उपेंद्र द्विवेदी 24 से 27 फरवरी 2025 तक फ्रांस की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए। 24 फरवरी 2025 को सीओएएस पेरिस के लेस इनवैलिड्स में फ्रांस के वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व से मिलेंगे। 

दिन की शुरुआत गार्ड ऑफ ऑनर से होगी जिसके बाद जनरल पियरे शिल, सीईएमएटी (शेफ डी'एटैट-मेजर डे ल'आर्मी डे टेरे - फ्रांसीसी सेना प्रमुख) के साथ चर्चा होगी। बैठक का उद्देश्य दोनों देशों के बीच मजबूत सैन्य संबंधों को बढ़ावा देना होगा। 

यात्रा कार्यक्रम में पेरिस के प्रतिष्ठित मिलिट्री स्कूल और इंस्टीट्यूशन कॉम्प्लेक्स इकोले मिलिटेयर का दौरा भी शामिल है जहां सीओएएस को फ्यूचर कॉम्बैट कमांड (सीसीएफ) के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, जनरल द्विवेदी को फ्रांसीसी सेना के तकनीकी अनुभाग (एसटीएटी) में जानकारी दी जाएगी और वे वर्सेल्स में बैटल लैब टेरे का दौरा करेंगे।

25 फरवरी 2025 को जनरल द्विवेदी मार्सिले जाएंगे जहां वे फ्रांसीसी सेना की तीसरी डिवीजन का दौरा करेंगे जहां उन्हें तीसरी डिवीजन के मिशन और भूमिका, द्विपक्षीय सैन्‍य अभ्यास शक्ति, भारत-फ्रांस प्रशिक्षण सहयोग और फ्रांसीसी सेना आधुनिकीकरण कार्यक्रम (स्कॉर्पियन) के बारे में जानकारी दी जाएगी। 

अगले दिन जनरल द्विवेदी कार्पियाग्ने जाएंगे और लाइव फायरिंग अभ्यास के साथ स्कॉर्पियन डिवीजन के गतिशील प्रदर्शन को देखेंगे। 27 फरवरी 2025 को थल सेनाध्यक्ष प्रथम विश्व युद्ध में भाग लेने वाले शहीद भारतीय सैनिकों के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए न्यूवे चैपल भारतीय युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे। 

बाद में, वह फ्रांसीसी संयुक्त स्टाफ कॉलेज, इकोले डे गुएरे में एक व्याख्यान देंगे जिसमें आधुनिक युद्ध की विकासशील प्रकृति और भारत की रणनीतिक दृष्टि पर प्रकाश डाला जाएगा। जनरल द्विवेदी की यात्रा का उद्देश्य भारत और फ्रांस के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत करना, सहयोग के नए रास्ते तलाशना और दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाना है।

 

Tags: Military , Army , Indian Army , General Upendra Dwivedi , Chief of the Army Staff , COAS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD