Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

चितकारा लिट फेस्ट 2025: साहित्य, विचार और रचनात्मकता का भव्य उत्सव

Chitkara University, Banur, Rajpura, Dr. Ashok K Chitkara,Chitkara Business School, Dr. Madhu Chitkara
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजपुरा , 22 Feb 2025

Last updated on: Feb 22, 2025, 00:00 IST

चितकारा यूनिवर्सिटी में चितकारा लिट फेस्ट के तीसरे संस्करण का आय़ोजन शानदार तरीके से संपन्न हो गया। इसका आयोजन 20 फरवरी से  22, फरवरी  2025  तक किया गया जिसमें  साहित्यकारों , कहानीकारों और विचारकों  ने हिस्सा लिया। अपनी शुरूआत के तीन सालों में ही इस फेस्ट ने इस क्षेत्र में अपनी  महत्वपूर्ण पहचान बना ली है जो कि बौद्धिक बहस, रचनात्मकता और सांस्कृतिक उत्सव का पर्याय बन गया है।

चितकारा यूनिवर्सिटी के हिमाचल प्रदेश और पंजाब परिसरों में तीन दिनों तक चले  कार्यक्रम का समापन चितकारा इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तरीके से संपन्न हुआ। इस फेस्ट में  प्रभावशाली वक्ताओं ने अपने विचार रखे जिसमें पैनल चर्चा और बुक साइऩिंग आदि कार्यक्रम  शामिल थे।

जीवंत स्टालों, इंटरैक्टिव सत्रों ने आउटडोर एरिया में उत्सव के अनुभव को और अधिक विस्तृत बना दिया जिसमें  छात्रों ने भी विभिन्न साहित्यिक और रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। महोत्सव के प्रभाव के बारे में विचार व्यक्त करते हुए चितकारा यूनिवर्सिटी  की प्रो चांसलर डा. मधु चितकारा ने  कहा कि, "चितकारा लिट फेस्ट एक ऐसा मंच बन गया है जहां विचारों को उड़ान मिलती है, कहानियों को नया अर्थ मिलता है और साहित्य जुड़ाव और प्रेरणा का एक शक्तिशाली स्रोत बन जाता है। 

छात्रों, शिक्षकों और साहित्य की जानी मानी हस्तियों  के अपने  उत्साह  से  हमारी संवाद को बढ़ावा  देने , रचनात्मकता और बौद्धिक विचारों के आदान  प्रदान करने करके लक्ष्य के प्रति  प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। रचनात्मकता और बौद्धिक आदान-प्रदान के लिए चितकारा लिट फेस्ट एक महत्वपूर्ण स्थान बन गया है। 

यह आयोजन  उच्च बौद्धिक क्षमता वाले लोगों का सिर्फ जमावड़ा ही नहीं है बल्कि यह रचनात्मकता को बढ़ाने के साथ ही विचारों के  आदान-प्रदान करने और कलात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने का मूवमेंट है। हम इस यात्रा को जारी रखने और चितकारा लिटरेचर फाउंडेशन का मान और बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

आने वाले वर्षों में यह उत्सव और भी अधिक रोमांचक होने वाला है और  हम  इस यात्रा को आने वाले सालों में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस महोत्सव में कई जानी मानी हस्तियों  जैसे कल्कि कोचलिन, शोभा डे, लिसा रे, नीलेश मिश्रा, संध्या मृदुल और दिव्य प्रकाश दुबे ने व्यावहारिक चर्चाओं और दमदार कहानी कहने से दर्शकों को आकर्षित किया।  

स्पोकन वर्ड आर्टिस्ट प्रिया मलिक और निधि नरवाल ने कविताओं को जीवंत कर दिया, जबकि लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस 'टाइनी' ढिल्लों (सेवानिवृत्त) और डॉ. थॉमस मैथ्यू ने लीडरशिप ,रेजीलेंस और विरासत के बारे में रोचक बातें बताईं। प्रत्येक सत्र में व्यक्तिगत यात्रा से लेकर सामाजिक परिवर्तन तक के विषयों पर गहन चर्चा की गई, तथा सार्थक विचार उत्पन्न किए गए और नए दृष्टिकोण को प्रेरित करना।

पहले दो दिनों में, महोत्सव में छात्रों, विद्वानों और शिक्षकों ने भाग लिया, जबकि भव्य समापन समारोह में पूरे क्षेत्र से साहित्य प्रेमियों का स्वागत किया गया, जिनमें पूर्व छात्र, अभिभावक, शिक्षक, उद्योग भागीदारों, शैक्षणिक सहयोगियों और प्रमुख हितधारक शामिल थे। इस  सार्वजनिक रूप से खुले कार्यक्रम ने चितकारा इंटरनेशनल स्कूल ने ऐसा माहौल बनाया जहां साहित्य प्रेमी, महत्वाकांक्षी लेखकऔर रचनात्मक विचारक लिखित और मौखिक शब्द के संवाद, खोज और उत्सव में लगे हुए हैं। 

चितकारा लिट फेस्ट के एक और सफल संस्करण के समापन के साथ ही, इस महोत्सव ने साहित्यिक और सांस्कृतिक जुड़ाव के लिए एक गतिशील मंच के रूप में अपनी भूमिका की पुष्टि की। इसने उपस्थित लोगों को प्रेरित, उत्साहित और शब्दों और विचारों की इस यात्रा के अगले अध्याय के लिए उत्सुक बना दिया।

 

Tags: Chitkara University , Banur , Rajpura , Dr. Ashok K Chitkara , Chitkara Business School , Dr. Madhu Chitkara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD