Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत-मलेशिया ने कुआलालंपुर में 13वीं मिडकॉम बैठक में रक्षा संबंधों को मजबूत किया

दोनों देश रक्षा उद्योग, समुद्री सुरक्षा, बहुपक्षीय मामलों और उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएंगे

Military, Malaysia India Defence Cooperation Committee, MIDCOM, Defence Secretary, Rajesh Kumar Singh, Lokman Hakim Bin Ali, Kuala Lumpur, Malaysia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुआलालम्पुर , 19 Feb 2025

Last updated on: Feb 19, 2025, 00:00 IST

कुआलालम्पुर में 19 फरवरी, 2025 को मलेशिया-भारत रक्षा सहयोग समिति (एमआईडीसीओएम) की 13वीं बैठक हुई। रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह और मलेशिया के रक्षा मंत्रालय के महासचिव श्री लुकमान हकीम बिन अली ने इस बैठक की सह-अध्यक्षता की। 

इस दौरान, दोनों पक्षों ने हाल के वर्षों में दोनों देशों के सशस्त्र बलों के नियमित रूप से अभ्यास और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के साथ बढ़ते द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर प्रसन्नता व्यक्त की। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों और क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों के और आगे विस्तार के लिए प्रभावी एवं व्यावहारिक पहलों पर व्यापक रूप से चर्चा की। 

उन्होंने साइबर सुरक्षा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की पहचान की। साथ ही, उन्होंने खास तौर से रक्षा उद्योग, समुद्री सुरक्षा और बहुपक्षीय संबंधों में वर्तमान आपसी सहयोग को और गहराई तक ले जाने के तरीकों की भी पहचान की। 

दोनों पक्ष समुद्री सुरक्षा से जुड़े गैर-पारंपरिक खतरों से निपटने पर ध्यान देने के लिए संयुक्त समूह बनाने पर भी सहमत हुए। दोनों पक्षों ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी के लिए रक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र के अंतर्गत नई पहलों को पूरी तरह से लागू करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की, जिसकी परिकल्पना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और उनके मलेशियाई समकक्ष दातो सेरी अनवर इब्राहिम ने अगस्त 2024 में हुई भारत यात्रा के दौरान की थी।

भारत और मलेशिया ने सामरिक मामलों के कार्य समूह की स्थापना पर अंतिम रूप से तैयार संदर्भ की शर्तों (टीओआर) का भी आदान-प्रदान किया। यह मंच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के सभी पहलुओं को आगे बढ़ाने के लिए मलेशिया-भारत रक्षा सहयोग समिति और दो उप-समितियों के बीच परामर्श के तंत्र के रूप में कार्य करेगा।

दोनों पक्षों ने मलेशिया-भारत रक्षा सहयोग समिति में तय एसयू-30 फोरम की स्थापना के विषय पर अंतिम रूप से तैयार संदर्भ की शर्तों का भी आदान-प्रदान किया। एसयू-30 फोरम से दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच घनिष्ठ सहयोग संभव हो सकेगा और इससे एसयू-30 के रखरखाव में विशेषज्ञता और सर्वोत्तम तौर-तरीकों का आदान-प्रदान किया जा सकेगा।

बैठक के दौरान रक्षा सचिव ने भारतीय रक्षा उद्योग की क्षमता, और विशेष रूप से मलेशियाई कंपनियों और सशस्त्र बलों की सामर्थ्य में वृद्धि और आधुनिकीकरण में उनके साथ सहयोग करने की इसकी योग्यता पर प्रकाश डाला। उन्होंने आसियान और आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस की अध्यक्षता संभालने पर मलेशिया को बधाई दी और इस वर्ष एडीएमएम-प्लस और आसियान के रक्षा वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के आयोजन के लिए मलेशिया के रक्षा मंत्रालय को शुभकामनाएं दीं।

भारत आसियान के महत्व और एकता का समर्थन करता है, जो भारत के हिंद-प्रशांत दृष्टिकोण का महत्वपूर्ण तत्व है। रक्षा सचिव ने मजबूत, एकीकृत और समृद्ध आसियान को बढ़ावा देने में आसियान अध्यक्ष के रूप में मलेशिया के प्रयासों के लिए भारत के समर्थन को दोहराया, जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र की उभरती बदलाव की गति को आकार देने में केंद्रीय भूमिका निभाता है।

भारत, मलेशिया को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण साझेदार मानता है, क्योंकि मलेशिया तीन प्रमुख विदेश नीति दृष्टिकोणों अर्थात एक्ट ईस्ट पॉलिसी, सागर (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) तथा हिंद-प्रशांत महासागर पहल के संगम पर स्थित है।

 

Tags: Military , Malaysia India Defence Cooperation Committee , MIDCOM , Defence Secretary , Rajesh Kumar Singh , Lokman Hakim Bin Ali , Kuala Lumpur , Malaysia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD