Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

साक्षी सागर म्हडोलकर ने वैलेंटाइन्स डे पर मोगली 2025 की शूटिंग शुरू कर फेन्स को शानदार गिफ्ट दिया

Sakkshi Mhadolkar, Mowgli 2025, Tollywood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Feb 2025

Last updated on: Feb 15, 2025, 00:00 IST

एक्ट्रेस साक्षी सागर म्हडोलकर ने अपनी बहुप्रतीक्षित तेलुगू फिल्म मोगली 2025 की शूटिंग आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। नामाकूल और अमेज़न की आने वाली सीरीज़ नॉक नॉक में अपने अभिनय से चर्चा में आने वाली साक्षी ने 14 फरवरी, यानी वैलेंटाइन डे, को फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए एक खास दिन चुना।

साक्षी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “लंबे और कठिन तैयारी के बाद, आखिरकार हम फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। मेरे फैंस के लिए इससे अच्छा तो कोई तोहफा नहीं हो सकता, कि हम वैलेंटाइन डे पर शूटिंग शुरू कर रहे हैं। यह मेरे फैंस के लिए मेरा तोहफा है।” 

साक्षी के शब्दों से उनकी मेहनत और समर्पण झलकती है, जो इस प्रोजेक्ट के प्रति उनकी भावनाओं और उनके फैंस के लिए उनके प्यार को दर्शाती हैं। फिल्म के निर्माताओं ने शूटिंग की शुरुआत एक इंटेंस वीडियो शेयर किया हैं, जिसमें निर्देशक संदीप राज एक गन बनाते हुए नजर आते हैं, जो कहानी की रुख को दर्शाता है। 

जब साक्षी फ्रेम में प्रवेश करती हैं, तो उनका किरदार जैस्मिन रोशन कनकला के साथ आंखों में आंखें डालकर एक साथ अपने कदम मिलाते हैं, और आने वाले खतरे का मिल कर सामना करते है। इस दृश्य में का संगीत काला भैरव द्वारा दिया गया है, जो निस्संदेह दृश्य की जानदार बनाता है।

मोगली 2025 एक थ्रिलिंग एडवेंचर फिल्म है, जिसमें साक्षी का किरदार कहानी का इमोशनल और एक्शन सेण्टर है। खूबसूरत जंगल के बैकड्रॉप पर बनी यह फिल्म दमदार कहानी और दिलचस्प ड्रामा का मेल है। फिल्म के निर्माण में शामिल बेहतरीन टीम, जिसमें सिनेमैटोग्राफर राम मारुति एम, एडिटर कोडाटी पवन कल्याण और एक्शन कोरियोग्राफर नटराज मडीगोंडा शामिल हैं, से फिल्म को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

साक्षी सागर महाडोलकर अपने जुनून, समर्पण और बेहतरीन अभिनय के साथ यह साबित कर रही हैं कि वह इस एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक नया सितारा बनने के लिए तैयार हैं। जैसे-जैसे मोगली 2025 आकार ले रही है, फैंस को इस फिल्म से एक अविस्मरणीय सिनेमाई अनुभव की उम्मीद है, जिसमें साक्षी का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

 

Tags: Sakkshi Mhadolkar , Mowgli 2025 , Tollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD