Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

अनुप्रिया पटेल ने 15वें आईएमडब्ल्यूपी को संबोधित किया

वैश्विक फार्मास्युटिकल मानकों में भारत के नेतृत्व पर प्रकाश डाला गया

Anupriya Patel, BJP, Bharatiya Janata Party, International Meeting of World Pharmacopoeias, IMWP, 15th International Meeting of World Pharmacopoeias, 15th IMWP, Indian Pharmacopoeia Commission, IPC, World Health Organization, WHO
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Feb 2025

Last updated on: Feb 05, 2025, 00:00 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री, श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने विश्व फार्माकोपिया की 15वीं अंतर्राष्ट्रीय बैठक (आईएमडब्ल्यूपी) में मुख्य भाषण दिया, जिसका आयोजन नई दिल्ली में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सहयोग से किया गया। 

बैठक में वैश्विक फार्माकोपियल मानक नेताओं, नियामक प्राधिकरणों एवं उद्योग के हितधारकों को एक मंच पर लाया गया जिससे औषधीय मानकों एवं समन्वय से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जा सके। सभा को संबोधित करते हुए, श्रीमती पटेल ने वैश्विक फार्मास्यूटिकल मानकीकरण एवं नियामक अभिसरण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। 

उन्होंने भारत की भूमिका को “विश्व की फार्मेसी” के रूप में उजागर किया तथा वैश्विक स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आईएमडब्ल्यूपी औषधि विज्ञान एवं नियामक सामंजस्य में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करता है।

इस अवसर पर, केंद्रीय मंत्री ने आईपीसी न्यूज़लेटर 2024 और एक विशेष आईपीसी वीडियो फिल्म भी जारी की, जो भारत की औषधि विज्ञान में प्रगति और आयोग के उच्च गुणवत्ता वाले फार्मास्यूटिकल मानकों को सुनिश्चित करने की कोशिशों को दर्शाती है। इस वीडियो फिल्म को निम्नलिखित लिंक पर देखा जा सकता है: https://www.youtube.com/watch?v=MCdAZodvOSM.

श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव, सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, ने फार्मास्यूटिकल गुणवत्ता मानकों को मजबूती प्रदान करने में वैश्विक साझेदारियों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं के साथ नियामक संरचनाओं को संरेखित करने एवं वैश्विक स्तर पर सुरक्षित और प्रभावी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने में भारत के प्रयासों को दोहराया।

डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी, सचिव-सह-वैज्ञानिक निदेशक, आईपीसी, और औषधि नियंत्रक जनरल (भारत), ने औषधि विज्ञान में वैश्विक मानकों को स्थापित करने में आईपीसी के महत्वपूर्ण योगदान को उजागर किया। उन्होंने आईपीसी की पहलों पर विस्तार से बात की, जिसमें आईपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी शामिल है, जो भारतीय फार्माकोपिया मानकों की पहुंच एवं उपयोगिता को बढ़ावा देता है। 

उन्होंने वैश्विक फार्मास्यूटिकल मानकों को आकार देने में वैज्ञानिक प्रगति एवं नियामक सहयोग की भूमिका पर बल दिया। डॉ. रोडेरिको एच. ऑफ्रिन, भारत में डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि ने फार्माकोपियल मानक निर्धारण में भारत के नेतृत्व की सराहना की और रोगी सुरक्षा एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करने में नियामक समन्वय के महत्व पर बल दिया।

15वां आईएमडब्ल्यूपी प्रमुख केंद्रीत क्षेत्रों पर चर्चा को सुविधाजनक बनाने के लिए निर्धारित है, जिसमें निम्नलिखित शामिल हैं:

14वें आईएमडब्ल्यूपी की सिफारिशों पर अपडेट एवं सामंजस्य पहलों पर प्रगति की समीक्षा।

अशुद्धता मूल्यांकन (क्यू3) में उभरते मुद्दे और फार्माकोपियल मोनोग्राफ विशिष्टताओं पर आईसीएच क्यू6 दिशानिर्देशों के प्रभाव।

फोरम के लिए दीर्घकालिक शासन संरचना स्थापित करने के आईएमडब्ल्यूपी चार्टर को परिभाषित करना।

फार्माकोपियल वार्ता समूह (पीडीजी) से अपडेट के साथ वैश्विक फार्माकोपिया एवं नियामक निकायों के बीच सहयोग को बढ़ाना।

फार्माकोपियल प्रथाओं और फार्मास्यूटिकल निर्माण मानकों में पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देना।

15वें आईएमडब्ल्यूपी के लिए रिपोर्टों को अंतिम रूप प्रदान करना और 16वें आईएमडब्ल्यूपी के लिए प्रारंभिक चर्चा करना।

आईएमडब्ल्यूपी में हुआ विचार-विमर्श दवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित करने में फार्माकोपिया की भूमिका को मजबूत करेगा। बैठक के परिणाम मानक-निर्धारण एवं नियामक समन्वय में भविष्य के सहयोगों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

15वें आईएमडब्ल्यूपी आज शुरू हुई और इसका समापन 07 फरवरी 2025 को होगा। इन तीन दिनों में होने वाली चर्चाएं वैश्विक फार्माकोपियल सहयोग को और मजबूत करने एवं दवा गुणवत्ता आश्वासन को बढ़ावा देने के लिए मंच तैयार करेंगी।

 

Tags: Anupriya Patel , BJP , Bharatiya Janata Party , International Meeting of World Pharmacopoeias , IMWP , 15th International Meeting of World Pharmacopoeias , 15th IMWP , Indian Pharmacopoeia Commission , IPC , World Health Organization , WHO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD