Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बिक्रम सिंह मजीठिया ने अंबेडकर प्रतिमा के अपमान की जांच की मांग की, सरकार की विफलता की आलोचना की

Bikram Singh Majithia, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 27 Jan 2025

Last updated on: Jan 27, 2025, 00:00 IST

शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज बाबा साहिब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ने के प्रयास की निंदा करते हुए इसे समाज में बंटवारा पैदा कर पंजाब में शांति और साम्प्रदायिक सदभाव को बिगाड़ने की कोशिश को उजागर करने के लिए एक उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा,‘‘ प्रतिमा पर हमला गणतंत्र दिवस पर किया गया, जब पूरा राज्य और पवित्र शहर हाई अलर्ट पर था। 

इस विफलता के लिए अमृतसर पुलिस कमिशनर की जवाबदेही तय की जानी चाहिए और कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस कमिशनर को यह भी बताना चाहिए कि अमृतसर पुलिस ने ऐसी घटना क्यों होने दी और अपने कर्तव्य का पालन करने की घोर लापरवाही के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।’’

वरिष्ठ अकाली नेता ने कहा कि यह स्पष्ट है कि पंजाब विरोधी ताकतें पंजाब की शांति भंग करने के लिए काम कर रही हैं, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान स्थिति को सुधारने के लिए कुछ नही कर रहे हैं । उन्होने कहा कि गृह विभाग का  प्रभार संभाल रहे मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्र में हाल ही में हुए बम धमाकों का जायजा लेने के लिए कोई समीक्षा मीटिंग नही की है। 

उन्होने कहा कि अब भी आम आदमी पार्टी की सरकार यह दिखाने की कोशिश कर रही है कि सब कुछ नियंत्रण में है, जबकि सच्चाई यह है कि समाज का हर वर्ग, जिसमें कमजोर वर्ग भी शामिल है लगातार डर में जी रहा है। उन्होने यह भी बताया कि कैसे मुख्यमंत्री स्थिति का जायजा लेने में नाकाम रहे हैं और सुरक्षा खतरों के कारण अपने गणतंत्र दिवस पर संबोधन के लिए स्थान को फरीदकोट से पटिययाला करके एक गलत संदेश दिया है।

इस घटनाक्रम के बारे बोलते हुए सरदार मजीठिया ने पूछा कि एक व्यक्ति मूर्ति पर चढ़ने के लिए सीढ़ी कैसे लगा सकता है और सीढ़ी को वहां क्यों छोड़ दिया गया। उन्होने कहा,‘‘ यह सब गणतंत्र दिवस पर संविधान के निर्माता बाबा साहेब बी.आर.अंबेडकर का अपमान करने और राज्य में माहौल खराब करने की एक व्यापक साजिश की ओर इशारा करता है।’’

इस बीच नगर निगम के मेयर के चुनाव के बारे में बोलते हुए सरदार मजीठिया ने कहा,‘‘ चूंकि किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नही मिला है, इसीलिए मैं प्रस्ताव रखता हूं कि अगर आम आदमी पार्टी, अकाली दल के उम्मीदवार को समर्थन देती है और उन्हे शहर का नया मेयर चुनती है तो अकाली दल यह जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार है।’’ उन्होने कह कि पिछले पांच सालों से निगम पर नियंत्रण रखने वाली कांग्रेस कोई भी विकास कार्य करने में विफल रही है। 

उन्होने कहा,‘‘ लोगों को अकाली दल पर पूरा भरोसा है और वह अपने पिछले रिकाॅर्ड के अनुसार तेजी से विकास करेगें।’’ उन्होने  सत्तारूढ़ पार्टी के दबाव के आगे नही झूकने के लिए अकाली दल के चार पार्षदों की भी सराहना की, जिन्होने उनकी वफादारी खरीदने की कोशिश की थी।

 

Tags: Bikram Singh Majithia , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD