Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों के लोग पंजाब सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं : संदीप सैनी

कहा, स्व-रोजगार योजनाओं के तहत कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराए जाएंगे

Sandeep Saini, Chairman, Punjab Backward Classes Land Development and Finance Corporation, Punjab Admin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Jan 2025

Last updated on: Jan 23, 2025, 00:00 IST

पिछड़ा वर्ग भूमि विकास एवं वित्त निगम (बैकफिन्को) द्वारा प्रदेश के पिछड़े वर्गों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और अल्पसंख्यकों के लोगों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ गरीब लोगों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न जिलों में जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

पंजाब पिछड़ा वर्ग भूमि विकास एवं वित्त निगम (बैकफिन्को) के चेयरमैन श्री संदीप सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में और सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर के मार्गदर्शन में पंजाब राज्य के पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यक समुदायों के कल्याण हेतु हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

चेयरमैन श्री संदीप सैनी ने बताया कि बैकफिन्को द्वारा पिछड़े वर्गों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों के आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने के उद्देश्य से स्व-रोजगार योजनाओं के तहत कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 

सीधा ऋण योजना, एन.बी.सी. योजना और एन.एम.डी. योजना के माध्यम से कमजोर वर्गों और पिछड़े समुदायों की आर्थिक सहायता की जा रही है। ये योजनाएं राष्ट्रीय निगमों एन.बी.सी.एफ.डी.सी. और एन.एम.डी.एफ.सी. के सहयोग से चलाई जा रही हैं। 

इन योजनाओं के तहत पात्र व्यक्तियों को ऋण उपलब्ध कराया जाता है और स्वीकृत राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। चेयरमैन ने बताया कि श्री मुक्तसर साहिब, होशियारपुर, रोपड़, अमृतसर और एस.ए.एस. नगर जिलों में जागरूकता कैंप लगाए जा चुके हैं। 

इसके अतिरिक्त, लुधियाना में 24 जनवरी को, पटियाला में 29 जनवरी, फिरोजपुर में 30 जनवरी, संगरूर में 31 जनवरी और बठिंडा में 7 फरवरी को कैंप आयोजित किए जाएंगे। श्री सैनी ने पंजाब राज्य के पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों से अपील की कि वे इन कैंपों में भाग लेकर पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त करें।

 

Tags: Sandeep Saini , Chairman , Punjab Backward Classes Land Development and Finance Corporation , Punjab Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD