Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

डॉ. मनसुख मंडाविया ने एनएसएफ से 2028 एलए ओलंपिक और उसके बाद भारत की सफलता के लिए सुशासन अपनाने का आग्रह किया

Mansukh Mandaviya, Dr. Mansukh Mandaviya, BJP, Bharatiya Janata Party, Los Angeles Olympics, Los Angeles Olympics 2028
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jan 2025

Last updated on: Jan 21, 2025, 00:00 IST

2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में भारत के शानदार प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करते हुए, केंद्रीय युवा मामले एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री ने आज नई दिल्ली में आयोजित गोलमेज बैठक में राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) से सुशासन दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया। 

चर्चा का मुख्य विषय योजना, शासन और बुनियादी ढांचे पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक व्यापक खेल पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करना था। केंद्रीय मंत्री ने एनएसएफ के कामकाज में अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही की आवश्यकता पर बल दिया और मुकदमेबाजी को कम करने की आवश्यकता बताई ताकि एथलीटों को नुकसान न उठाना पड़े। 

व्यापक खेल विकास के लिए 360 डिग्री दृष्टिकोण को आवश्यक बताया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "हमारी सरकार इस बात को लेकर स्पष्ट है कि सभी महासंघों को अपने कामकाज में सुशासन अपनाना होगा। चुनाव पारदर्शी होने चाहिए। चुनाव हारने पर लोगों को अदालत जाने की आदत होती है, वहीं दूसरी ओर कई लोग ऐसे भी हैं जो अपने पदों पर बने रहते हैं। 

ऐसा नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे हमारे एथलीटों के लिए समस्याएँ पैदा होती हैं।" डॉ. मंडाविया ने अपने संबोधन में कहा, "अगर हम 2036 ओलंपिक की मेज़बानी करना चाहते हैं और एलए 2028 में अपनी पदक तालिका में सुधार करना चाहते हैं, तो सभी हितधारकों को अपने संसाधनों और प्रयासों को एक साथ लाना होगा। 

हमें पहले राष्ट्र के बारे में सोचना होगा, एथलीट देश का प्रतिनिधित्व करते हैं न कि किसी संगठन का।" बातचीत के दौरान, सभी मान्यता प्राप्त एनएसएफ के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने अपने प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाने पर सहमति व्यक्त करते हुए देश के लिए पदक जीतने वाले एथलीटों के लिए अनुकूल वातावरण बनाने में सरकार के प्रयासों की सराहना की।

डॉ. मंडाविया ने आगे कहा कि देश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, केवल उन्हें पहचानने और हर स्तर पर सही मंच, उपकरण और प्रशिक्षण प्रदान करने की आवश्यकता है, जिसमें खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा, "हमारा देश एक विशाल देश है, जिसकी भौगोलिक स्थिति हर प्रकार के खेल के लिए अनुकूल है।

हमारे पास 7000 किलोमीटर से ज़्यादा लंबी तटरेखा है, इसलिए हम तट पर बसे इन शहरों और कस्बों से आसानी से अच्छे तैराक तैयार कर सकते हैं। हमारे बहुत से इलाके आदिवासी बहुल हैं, जहाँ बच्चों में तीरंदाजी जैसे खेलों की स्वाभाविक प्रतिभा होती है। हमें इन प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक मज़बूत व्यवस्था बनानी होगी।"

प्रतिभाओं को और विकसित करने के लिए, केंद्रीय मंत्री ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहलों के माध्यम से कॉर्पोरेट क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित किया। उन्होंने एनएसएफ से प्रतिभा विकास और कोचिंग पर ध्यान केंद्रित करते हुए निजी क्षेत्र के सहयोग से अकादमी संस्कृति विकसित करने को प्राथमिकता देने की बात की।

डॉ. मंडाविया ने अंतर्राष्ट्रीय अनुभव से भारतीय कोचों की गुणवत्ता में सुधार लाने के बारे में भी बात की और कहा वे इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक योजना पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा, विभिन्न केंद्रीय सरकारी विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों में खेल कोटे के तहत भर्ती किए गए सरकारी अधिकारियों की भागीदारी को अनुकूलित करने के लिए एक योजना विकसित की जा रही है, ताकि खेल-संबंधी गतिविधियों में उनका सक्रिय योगदान लिया जा सके।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Dr. Mansukh Mandaviya , BJP , Bharatiya Janata Party , Los Angeles Olympics , Los Angeles Olympics 2028

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD