Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

भारतीय नौसेना ने उत्कर्ष का शुभारंभ किया

एलएंडटी शिपयार्ड में दूसरा बहुउद्देश्यीय पोत

Military, Navy, Indian Navy, Utkarsh, Rajesh Kumar Singh, Defence Secretary, Chennai, Kattupalli
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 13 Jan 2025

Last updated on: Jan 13, 2025, 00:00 IST

भारतीय नौसेना के लिए मैसर्स एलएंडटी शिपयार्ड द्वारा निर्मित दो बहुउद्देश्यीय पोतों में से दूसरे पोत का 13 जनवरी 2025  को  एलएंडटी, कट्टुपल्ली, चेन्नई में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया। इस समारोह में वाइस एडमिरल बी शिवकुमार, नियंत्रक युद्धपोत उत्पादन एवं अधिग्रहण, श्री जयंत दामोदर पाटिल, मुख्य प्रबंध निदेशक के सलाहकार, श्री अरुण रामचंदानी, प्रमुख मेसर्स एलएंडटी पीईएस और भारतीय नौसेना तथा मेसर्स एलएंडटी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थि थे। 

समुद्री परंपराओं को ध्यान में रखते हुए, पोत का शुभारंभ रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह की पत्नी डॉ. श्रीमती सुष्मिता मिश्र सिंह ने किया। इस पोत का नाम  'उत्कर्ष' रखा गया है  जिसका अर्थ है  'उत्कृष्ट आचरण'  और यह प्लेटफॉर्म के लिए परिकल्पित बहुआयामी भूमिका का पर्याय है।  

रक्षा मंत्रालय और मेसर्स एलएंडटी शिपयार्ड के बीच 25 मार्च 2022 को दो बहुउद्देश्यीय पोतों के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे। ये बहुउद्देश्यीय पोत जहाजों को खींचने, विभिन्न लक्ष्यों का शुभारंभ करने और पुनर्प्राप्त करने, मानव रहित स्वायत्त वाहनों को संचालित करने और विकास के तहत विभिन्न स्वदेशी हथियारों एवं सेंसर के लिए एक परीक्षण मंच के रूप में कार्य करने में सक्षम होंगे। 

106 मीटर लंबे इन पोतो को 15 समुद्री मील की अधिकतम गति प्राप्त करने के लिए डिज़ाइन किया गया है । यह प्रयास स्वदेशी जहाज निर्माण की दिशा में भारतीय नौसेना के प्रयासों के अनुरूप है और एक निजी भारतीय शिपयार्ड द्वारा इस पोत का जलावतरण, भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहल के दृष्टिकोण के अनुरूप, स्वदेशी जहाज निर्माण में देश की प्रगति को दर्शाता है।

 

Tags: Military , Navy , Indian Navy , Utkarsh , Rajesh Kumar Singh , Defence Secretary , Chennai , Kattupalli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD