Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

हरियाणा खेलों में आगें है और अब तैराकी में भी आगे बढ़ेगा : मनोहर लाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

करनाल , 10 Jan 2025

Last updated on: Jan 10, 2025, 00:00 IST

केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश खेलों में हमेशा से आगे रहा हैं और अब तैराकी में भी आगे बढ़ेगा। सरकार द्वारा पिछले दस वर्षो के दौरान खेल के क्षेत्र में दी गई सुविधाओं की बदौलत यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक हासिल करके प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहें है। केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल शुक्रवार को करनाल प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहें थे। 

उन्होंने बताया की स्मार्ट सिटी करनाल परियोजना के तहत करीब 59 करोड़ की लागत से तीन परियोजनाओं का लोकार्पण करके जनता को समर्पित की गई है। इनमें करीब 44 करोड की लागत से इंडोर स्पोर्टस कॉम्पलेक्स का उद्घाटन शामिल है, इस कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक स्तर को स्विमिंग पूल बनाया गया है, जोकि प्रदेश में पहला हैं। इस स्विमिंग पूल के बनने से हरियाणा प्रदेश के ही नहीं बल्कि पूरे देश के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा और वे वहां की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा का युवा कुश्ती, कबड्डी तथा तैराकी में गहन रुचि रखता है। तैराकी तो गांव के युवा खेल-खेल के माध्यम से गांवों के तालाबों में आसानी से सीख जाते हैं लेकिन बदलते परिवेश में खेलों के क्षेत्रों में खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराना जरूरी है। करनाल मे इंडोर स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में स्थापित स्विमिंग पूल तैराकी के खिलाडिय़ों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा हमेशा से किसानों की भलाई के लिए काम किया है और नई-नई योजनाएं लागू करके किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि अगर किसानों की कोई समस्या है तो उसका समाधान आपस में बैठकर निकाला जा सकता है। केंद्र सरकार इसके लिए प्रयासरत है। 

उन्होंने एक अन्य प्रश्न में कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के हरियाणा प्रदेश में सकारत्मक परिणाम मिल रहे हैं व घटते लिंगानुपात में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण  हत्या जैसी सामाजिक बुराई को रोकने के लिए सरकार के साथ-साथ आमजन का सहयोग भी जरूरी है, इस कार्य में सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं को आगे आकर समाज में जागृति लानी होगी। 

उन्होंने स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा छोटे-छोटे व बड़े से बड़े चुनाव को पूरी गंभीरता से लड़ती है और हमारी पार्टी चुनाव के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि दिल्ली चुनाव के बाद मार्च माह के अंत तक स्थानीय  निकाय के चुनावों की प्रक्रिया पूर्ण होने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार दिल्ली के चुनाव में भाजपा एज पर है और सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। 

जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ेगा, जनता के मुड से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इस मौके पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष एवं घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, भाजपा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष बृज भूषण गुप्ता मौजूद रहें।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Union Minister of Power and Minister of Housing & Urban Affairs , Ministry of Power and Minister of Housing & Urban Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party , Harvinder Kalyan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD