Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

सीईसी लांडरां राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर 'उद्यमोत्सव 2025' की मेजबानी करेगा

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal, Chandigarh Engineering College, CEC, Udyamotsav 2025, National Startup Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 10 Jan 2025

Last updated on: Jan 10, 2025, 00:00 IST

सीजीसी लांडरा के चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज (सीईसी) को भारत भर के 13 संस्थानों में से,‘उद्यमोत्सव 2025’ की मेजबानी करने के लिए चुना गया है। यह कार्यक्रम मिनिस्ट्री ऑफ़ एजुकेशन के इनोवेशन सेल, एआईसीटीइ और स्टार्टअप पंजाब, गवर्नमेंट ऑफ़ पंजाब के सहयोग से 16 जनवरी, 2025 को आयोजित किया जा रहा है जिसे नेशनल स्टार्टअप डे के रूप में भी मनाया जाता है। 

इस कार्यक्रम की मेजबानी के लिए नामित होना, इनोवेशन, एंटरप्रेंयूर्शिप और क्षेत्र में एक मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने की दिशा में सीजीसी लांडरां के सतत प्रयास का प्रमाण है। 'उद्यमोत्सव' एक अनूठा कार्यक्रम है, जिसे अकादमिक संस्थानों के भीतर इनक्यूबेटेड प्रारंभिक चरण के स्टार्टअप्स के लिए फंडिंग जुटाने के मंच के रूप में डिजाइन किया गया है। 

यह बडिंग एंटरप्रेंयूर्स और उनके स्टार्टअप्स को अपने आइडियाज पोटेंशियल इन्वेस्टर्स के सामने प्रस्तुत करने, निवेश और फंडिंग प्राप्त करने, विशेषज्ञ मेंटरशिप हासिल करने और प्रमुख इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स और इन्वेस्टर्स के साथ नेटवर्किंग के अवसर प्राप्त करने का मौका देगा।

यह कार्यक्रम छात्रों और फैकल्टी द्वारा संचालित स्टार्टअप्स के साथ-साथ सीजीसी लांडरां के ऐसीआईसी राइज एसोसिएशन जैसे उच्च शिक्षा संस्थानों से जुड़े इनक्यूबेशन केंद्रों द्वारा समर्थित उपक्रमों के लिए खुला है। यह पहल देश भर के इन्नोवेटर्स के लिए उद्यमशीलता परिदृश्य को नया रूप देने का लक्ष्य रखती है। 

इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम की मेजबानी करके, सीजीसी लांडरां अपने छात्रों और फैकल्टी में इनोवेशन और एंटरप्रेंयूर्शिप की संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है, जिससे वे अपने विचारों को प्रभावशाली समाधान में बदल सकें। 

यह आयोजन नए और भावी एंटरप्रेंयूर्स के लिए नए अवसरों का पता लगाने, मूल्यवान जानकारियां प्राप्त करने और अपनी स्टार्टअप यात्रा को गति देने का एक बेहतरीन अवसर होगा।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal , Chandigarh Engineering College , CEC , Udyamotsav 2025 , National Startup Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD