Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

सीजीसी यूनिवर्सिटी मोहाली में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के साथ नए शैक्षणिक वर्ष की पवित्र शुरुआत

CGC Jhanjeri, Chandigarh Group Of Colleges, CGC University, Rashpal Singh Dhaliwal, Jhanjeri, CGC Jhanjeri Campus
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मोहाली , 11 Jul 2026

Last updated on: Jul 11, 2026, 16:49 IST

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली द्वारा अगाध श्रद्धा, कृतज्ञता और आध्यात्मिक भावना के साथ अपने पहले श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डालकर नए शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत की गई। इस अवसर पर वाहेगुरु जी का ओट-आसरा लेते हुए विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति और छात्रों के सुनहरे भविष्य के लिए अरदास की गई। 

इस पवित्र समारोह में विश्वविद्यालय के प्रबंधन, फैकल्टी, स्टाफ, छात्रों और गणमान्य व्यक्तियों ने अत्यंत शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण माहौल में उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित, अंतर्राष्ट्रीय फादर ऑफ एजुकेशन पुरस्कार से सम्मानित माननीय संस्थापक चांसलर रशपाल सिंह धालीवाल ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, हर सार्थक यात्रा की शुरुआत विश्वास और कृतज्ञता के साथ होती है। 

नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पर हम ईश्वर के चरणों में प्रार्थना करते हैं कि वह हमारा मार्ग ज्ञान, ईमानदारी और सहानुभूति से रोशन करें। सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में हमारा मानना है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान बांटना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, सेवा भावना और समाज के लिए जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है। 

विश्वविद्यालय के प्रबंध निदेशक (एमडी) अर्श धालीवाल ने इस अवसर पर बधाई देते हुए कहा नया शैक्षणिक वर्ष नई उम्मीदों, नए अवसरों और उत्कृष्टता की ओर बढऩे का प्रतीक है। श्री अखंड पाठ साहिब के पवित्र पाठ के साथ इस सफर की शुरुआत करना हमारे इस विश्वास को दर्शाता है कि आध्यात्मिक मूल्य और शिक्षा साथ-साथ चलते हैं। 

उम्मीद है कि यह वर्ष हमारे छात्रों को नया सीखने, विनम्रता के साथ नेतृत्व करने और जिम्मेदार वैश्विक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करेगा। समारोह के समापन पर गुरु का लंगर अटूट बरताया गया, जो निष्काम सेवा, समानता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। 

इस धार्मिक समागम ने विश्वविद्यालय में एक सकारात्मक और उत्साहजनक माहौल का निर्माण किया, जिसने सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली की बौद्धिक उत्कृष्टता के साथ-साथ नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों को बनाए रखने की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।

 

Tags: CGC Jhanjeri , Chandigarh Group Of Colleges , CGC University , Rashpal Singh Dhaliwal , Jhanjeri , CGC Jhanjeri Campus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD