Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने एनसीसी आरडीसी 2025 में 'आइडिया और इनोवेशन प्रतियोगिता' का उद्घाटन किया

Military, Director General National Cadet Corps, DGNCC, Lt Gen Gurbirpal Singh, NCC Republic Day Camp, NCC Republic Day Camp 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Jan 2025

Last updated on: Jan 10, 2025, 00:00 IST

राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने 10 जनवरी, 2025 को एनसीसी भवन, सफदरजंग, नई दिल्ली में 'आइडिया एंड इनोवेशन प्रतियोगिता' का उद्घाटन किया। एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी) में पहली बार आरंभ की गई इस अनूठी पहल से कैडेटों को गंभीर चिंतन और वास्तविक चुनौतियों के समाधान के उपाय और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

प्रतियोगिता से पहले, कैडेटों की प्रेरणा और आकांक्षाएं पूरी करने के उद्देश्य से एनसीसी ने सभी 17 एनसीसी राज्य निदेशालयों के तहत देशभर में कार्यशालाएं और प्रतियोगिता आयोजित की। पहल के परिणाम स्वरूप कैडेटों ने 256 प्रभावकारी नए विचार और समाधान प्रस्तुत किए। 

इनमें से 56 शीर्ष नवोन्मेष का चयन किया गया जिन्हें गणतंत्र दिवस शिविर 2025 के दौरान प्रदर्शित किया गया। इन नवाचारों में कैडेटों की सोचने की विशिष्ट क्षमता, रचनात्मकता, काम करने में एकजुटता की भावना और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता परिलक्षित हुई।

विचार और नवाचार से संबंधित आइडिया एंड इनोवेशन प्रतियोगिता ने एनसीसी कैडेटों पर काफी प्रभाव डाला। इससे उनमें उद्यमशीलता, समस्या-समाधान और नवाचार की भावना को बल मिला। इस तरह की पहल ने भविष्य के प्रणेताओं को समर्थन देने की एनसीसी के समर्पण को रेखांकित किया और इससे सामाजिक चुनौतियों का सामना करने में युवा मस्तिष्क की क्षमता बढ़ाने को भी बल मिला। 

इस पहल का उद्देश्य एनसीसी प्रशिक्षण को प्रासंगिक मुद्दों के साथ जोड़ना और कैडेटों को 'युवा सेतु' के रूप में अवसर प्रदान कर आगे बढ़ाने तथा 'विकसित भारत' के लिए तैयार करना था।

 

Tags: Military , Director General National Cadet Corps , DGNCC , Lt Gen Gurbirpal Singh , NCC Republic Day Camp , NCC Republic Day Camp 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD