Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया

 

बहुउद्देशीय प्राइमरी कृषि सहकारी सभाओं के माध्यम से मछली पालन के क्षेत्र को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करेगा पंजाब : आलोक शेखर

सहकारिता सम्मेलन पंजाब को संबोधित करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव, सहकारिता, ने डेयरी आधारित सहकारी समितियों की सफलता की सराहना की

Senu Duggal,Sugarfed,Alok Shekhar,Punjab Additional Chief Secretary,Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Dec 2024

Last updated on: Dec 25, 2024, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा कृषि विविधीकरण और ग्रामीण विकास के माध्यम से खेती को बढ़ावा देने के लिए अपनाई जा रही नई रणनीतियों के तहत, अतिरिक्त मुख्य सचिव, सहकारिता, श्री आलोक शेखर ने कहा कि राज्य सरकार मौजूदा प्राइमरी कृषि सहकारी सभाओं (पैक्स) के सशक्तिकरण और नई बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी सभाओं (एम-पैक्स) की स्थापना के माध्यम से मछली पालन के क्षेत्र पर विशेष ध्यान केंद्रित करेगी।

आज यहां पंजाब भवन में आयोजित ‘सहकारिता सम्मेलन पंजाब’ के दौरान श्री आलोक शेखर ने डेयरी आधारित सहकारी समितियों की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने सहकारी सभाओं की मदद से मछली पालन को बढ़ावा देने और भूजल स्तर को बनाए रखने के लिए राज्य में तालाबों के व्यापक नेटवर्क के पुनर्जीवन की आवश्यकता पर जोर दिया। 

यह सम्मेलन प्राथमिक कृषि सहकारी सभाओं को सशक्त बनाने और नई बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी सभाओं की स्थापना के लिए देशव्यापी पहल का हिस्सा था। श्री शेखर ने कहा कि पंजाब में लगभग 13,000 गाँव हैं, जिनमें करीब 18,000 तालाब हैं, जो मछली पालन की व्यापक संभावनाएँ रखते हैं। 

उन्होंने कहा कि इनमें से कई तालाब समय के साथ सूख चुके हैं, जिन्हें पुनर्जीवित करने के लिए तत्काल प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इन तालाबों के पुनर्जीवित होने से न केवल मछली पालन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भूजल स्तर और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में भी योगदान मिलेगा।

इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए श्री शेखर ने मौजूदा प्राथमिक कृषि सहकारी सभाओं (पैक्स) को प्रोत्साहित करने और नई बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी सभाओं की स्थापना पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ये सभाएँ मछली फार्मों की स्थापना, उत्पादों के विपणन और किसानों को लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

एक प्राइमरी कृषि सहकारी सभा के प्रतिनिधि किसान के सुझाव का स्वागत करते हुए, अतिरिक्त मुख्य सचिव ने प्राथमिक कृषि सहकारी सभाओं के सदस्यों और अन्य हितधारकों के साथ लगातार इस प्रकार के सत्र आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि फीडबैक प्रणाली को मजबूत करने, शिकायतों का समाधान करने और विचार-विमर्श के माध्यम से नवीन विचारों को प्रोत्साहित करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। 

इस उद्देश्य के लिए उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कृषि सहकारी सभाओं के विकास के लिए एक मजबूत और समग्र दृष्टिकोण सुनिश्चित करते हुए, जिला और राज्य दोनों स्तरों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहें। इससे पहले, सहकारी सभाओं के रजिस्ट्रार एवं सूचना और जनसंपर्क विभाग के निदेशक श्री विमल कुमार सेतिया ने अतिरिक्त मुख्य सचिव, सहकारिता, श्री आलोक शेखर, सचिव, सहकारिता, श्रीमती रितु अग्रवाल और अन्य अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया। श्री सेतिया ने पंजाब में सहकारी आंदोलन को सशक्त बनाने के लिए उठाए जा रहे अग्रणी प्रयासों पर प्रकाश डाला। 

उन्होंने कहा कि इन पहलों से पंजाब के सहकारी आंदोलन पर परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ने की उम्मीद है, जिससे सहकारी सभाएँ ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और राज्य के आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए अधिक प्रभावी भूमिका निभाने में सक्षम होंगी। उन्होंने इस लाभकारी और महत्वपूर्ण सम्मेलन के आयोजन के लिए सभी की सराहना की।

सम्मेलन के दौरान, प्राथमिक कृषि सहकारी सभाओं के प्रतिनिधि किसान श्री रविंदर सिंह, श्री गुरबाज सिंह और श्री गुरदेव सिंह ने अपनी प्रेरणादायक सफलता की कहानियाँ साझा कीं और बहुमूल्य सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने सहकारी पहलों के जमीनी स्तर पर प्रभाव के बारे में एक विशिष्ट दृष्टिकोण भी प्रदान किया।

इसी बीच, सहकारी सभाओं के अतिरिक्त रजिस्ट्रार श्री संदीप कुमार ने पंजाब सहकारिता विभाग के विभिन्न कार्यों, कार्यक्रमों और परियोजनाओं का विस्तार से वर्णन करते हुए एक व्यापक पावर प्वाइंट प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का समापन शुगरफेड की प्रबंध निदेशक श्रीमती सेनू दुग्गल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सभी उपस्थितगण और प्रतिभागियों का इस आयोजन में योगदान देने के लिए आभार व्यक्त किया।

 

Tags: Senu Duggal , Sugarfed , Alok Shekhar , Punjab Additional Chief Secretary , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD