Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

भक्त सदैव परमात्मा को ही जीवन में प्राथमिकता देते है - निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोटकपूरा , 22 Dec 2024

Last updated on: Dec 22, 2024, 00:00 IST

स्थानीय दाना मंडी में आयोजित विशाल निरंकारी संत समागम में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज और सत्कारयोग राजपिता रमित जी ने अपने प्रेरणादायक प्रवचनों से श्रद्धालुओं को जीवन की सच्ची दिशा दिखाने का संदेश दिया। इस समागम में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के हजारों श्रद्धालु सम्मिलित हुए और सभी ने सतगुरु माता जी के पावन आशीर्वाद प्राप्त किए।

सतगुरु माता सुदीक्षा जी  ने अपने प्रवचनों में कहा कि निरंकार प्रभु से जुड़ने का अर्थ है, अपने जीवन में स्थायित्व और शांति को प्राप्त करना। ब्रह्मज्ञान के माध्यम से मन बंधनों से मुक्त हो जाता है और सभी भेदभाव समाप्त हो जाते हैं। भक्तों को हमेशा परमात्मा को प्राथमिकता देनी चाहिए और अपने जीवन में मानवीय गुणों को अपनाना चाहिए।

सतगुरु माता जी ने यह समझाया कि ब्रह्मज्ञान केवल दृष्टि मात्र का विषय नहीं, बल्कि यह तो आध्यात्मिक बोध है जिसे नेत्रहीन भी प्राप्त कर सकते हैं। सत्संग के माध्यम से हमें निरंकार से जुड़ने और इसे अपने जीवन में हर समय बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है।

सतगुरु माता जी ने उदाहरण सहित समझाया कि हमें अपने मन को एक छलनी की तरह फिल्टर करना चाहिए, जिससे बुराइयां, नकारात्मकता और कुरीतियां समाप्त हो सकें और अच्छाई, भलाई व प्यार जैसे दिव्य गुणों का विस्तार हो। भक्तों को अच्छाई ग्रहण करने वाला स्पॉन्ज बनना चाहिए और इन शिक्षाओं को जीवन में धारण करना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में जोनल इंचार्ज नरेंद्र सिंह गिल और संयोजक सुरेंद्र अरोड़ा जी ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज व सत्कारयोग राजपिता रमित जी का स्वागत करते हुए प्रशासनिक और अन्य विभागों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जोनल इंचार्ज ने कहा कि आज की आवश्यकता है "एक को जानने, एक को पहचानने और इस एक के हो जाने की।" 

यह केवल ब्रह्मज्ञान के माध्यम से संभव है, जो हमारे जीवन को सच्चे अर्थों में नई दिशा प्रदान करता है।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD