Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बाल समागम में बच्चों ने बिखेरी आध्यात्मिक चेतना की रोशनी, सतगुरु की शिक्षाओं से संस्कारवान बन रही नई पीढ़ी

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 May 2026

Last updated on: May 21, 2026, 18:15 IST

सतगुरु द्वारा दिए जा रहे ब्रह्मज्ञान एवं शिक्षाओं के माध्यम से बच्चों में मर्यादा, अनुशासन, शुकराने और मानवता के संस्कार विकसित होते हैं, आज के युग में यदि बच्चे सत्संग एवं सतगुरु की शिक्षाओं से जुड़े रहें, तो यह संसार व देश के लिए अच्छे नागरिक बन पायेगे, ये उद्गार आज यहां संत निरंकारी सत्संग भवन, सेक्टर-15,  में हुए एक भव्य एवं प्रेरणादायी बाल समागम में हज़ारों की संख्या में उपस्थित बच्चों, महिलाओं, नौजवानों, बुजुर्गों को सम्बोधित करते हुए मनीमाजरा के मुखी श्री अमरजीत सिंह जी ने व्यक्त किए।

इस समागम में हर आयु के बच्चों ने सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन संदेशों को गीत, कविता, भाषण, कव्वाली, स्किट एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अत्यंत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। समागम में बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन, मर्यादा एवं आध्यात्मिक भावनाओं ने उपस्थित साध-संगत को भाव-विभोर कर दिया।

श्री सिंह ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ये बच्चे केवल छोटे नहीं बल्कि “सयाने संत” हैं, जो अपनी छोटी उम्र में ही सतगुरु की शिक्षाओं को जीवन में उतार रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में जो अनुशासन, प्रेम एवं विनम्रता दिखाई देती है, वह सत्संग, परिवारों के त्याग और सेवादारों के सहयोग का परिणाम है।

उन्होंने अपने प्रवचन में समझाया कि जिस प्रकार नाविक (मल्लाह) की सलाह के बिना गहरे पानी में जाना उचित नहीं होता, उसी प्रकार जीवन में माता-पिता एवं सतगुरु की शिक्षाओं का पालन करना आवश्यक है। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि माता-पिता का सम्मान, मर्यादा में रहना, बाहर के खान-पान से बचना, नियमित अरदास एवं सिमरन करना तथा संगत से जुड़े रहना जीवन को सफल बनाता है।

श्री सिंह आगे ने कहा कि बच्चों को किसी प्रकार की प्रतिस्पर्धा, ईष्र्या या दिखावे की भावना में नहीं आना चाहिए। उन्होंने बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि “पनीर नहीं तो दाल में खुश हूं”, अर्थात हर परिस्थिति में संतुष्ट और खुश रहना ही सच्ची भक्ति है। उन्होंने बच्चों को मोबाइल, चमक-दमक एवं भौतिक आकर्षणों से बचते हुए सतगुरु के नाम धन को अपनाने की प्रेरणा दी।

उन्होंने यह भी कहा कि संगत और सेवा बच्चों के व्यक्तित्व को ऊँचाइयों तक पहुंचाती है तथा उन्हें जीवन में स्थिरता और संस्कार प्रदान करती है। आज विश्वभर में निरंकारी मिशन के बाल समागम इसी उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं ताकि बच्चों को आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ा जा सके।

समागम के दौरान बच्चों द्वारा विभिन्न भाषाओं एवं माध्यमों में प्रस्तुत संदेशों ने सभी को यह अनुभव कराया कि नई पीढ़ी में आध्यात्मिक चेतना और मानवता के संस्कार निरंतर विकसित हो रहे हैं। उपस्थित संगत ने बच्चों की प्रतिभा एवं समर्पण की मुक्त कंठ से सराहना की।

अंत में श्री सिंह जी ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का कोटि-कोटि शुकराना करते हुए कहा कि सतगुरु की कृपा से ही बच्चों में प्रेम, सेवा, विनम्रता एवं इंसानियत के संस्कार विकसित हो रहे हैं। उन्होंने सभी परिवारों से आग्रह किया कि वे बच्चों को सत्संग, सेवा एवं संगत से जोड़कर रखें ताकि वे जीवन में आध्यात्मिक एवं सामाजिक दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकें।

इससे पूर्व यहां के मुखी श्री एस.एस.बांगा जी ने इस अवसर पर उपस्थित सभी बच्चों, उनके माता-पिता व अन्य उपस्थित सज्जनों का धन्यवाद किया । इस अवसर पर यहां के संयोजक श्री नवनीत पाठक जी भी उपस्थित थे ।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD