Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

केवल सत्संग ही आत्मिक शांति, प्रेम और आपसी सद्भाव का माध्यम

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मनीमाजरा़ / चंडीगढ़ , 23 May 2026

Last updated on: May 23, 2026, 15:40 IST

सत्संग ही एक ऐसा माध्यम है जहां मनुष्य को आत्मिक शांति, प्रेम और आपसी सद्भाव का अनुभव होता है। यहां सभी एक-दूसरे से निष्काम प्रेम करते हैं तथा विनम्रता और सेवा की भावना को अपनाते हैं, यहां आकर जो व्यक्ति अहंकार से दूर रहकर स्वयं को परमात्मा की कृपा का पात्र मानता है वह सच्चे अर्थों में जीवन का आनंद प्राप्त करता है। 

मौलीजागरां में स्थित सन्त निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित विशाल सन्त समागम में लुधियाना से आए केन्द्रीय योजना एवं सलाहकार बोर्ड के वाईस चेयरमैन श्री एच. एस. चावला जी ने हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहे। मानव जीवन में सफलता, खुशहाली एवं सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्री चावला जी ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना अत्यंत आवश्यक है। 

जब मनुष्य अपने उद्देश्य को स्पष्ट कर लेता है और उसे पाने के लिए निरंतर मेहनत करता है, तभी वह अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। उन्होंने कहा कि केवल मेहनत ही पर्याप्त नहीं होती, बल्कि सकारात्मक सोच भी सफलता की कुंजी है। 

सकारात्मक विचार मनुष्य को कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। श्री चावला जी ने सेवा एवं परोपकार की भावना को मानव जीवन का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि जब हम दूसरों की सहायता करते हैं तो हमें आत्मिक संतुष्टि एवं वास्तविक खुशी प्राप्त होती है।

उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में मानवता, प्रेम और भाईचारे को अपनाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि परमात्मा पर अटूट विश्वास रखने वाला व्यक्ति कभी निराश नहीं होता। ईश्वर में आस्था मनुष्य को जीवन के संघर्षों से लड़ने की शक्ति प्रदान करती है। 

उन्होंने संगत को सदैव प्रसन्न रहने, मुस्कुराने और जीवन को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखने का संदेश दिया। इससे पूर्व यहां के जोनल इन्चार्ज श्री ओ. पी. निरंकारी व मनीमाजरा ब्रान्च के मुखी श्री अमरजीत सिंह जी ने भी अपने भाव व्यक्त किए तथा लुधियाना से आए श्री चावला जी का सारी साधसंगत की ओर से धन्यवाद व स्वागत किया ।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD