Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राहुल कुमार ने तांदी उठाऊ पेयजल योजना का किया निरीक्षण

कहा,लाहौल में सर्दियों के चलते पेय जल आपूर्ति न हो बाधित

Rahul Kumar,DC Lahaul & Spiti,Deputy Commissioner DC Lahaul & Spiti,Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलंग , 17 Dec 2024

Last updated on: Dec 17, 2024, 00:00 IST

उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने जल शक्ति विभाग लाहौल की तांदी उठाऊ  पेयजल योजना एवं उठाऊ सिंचाई योजना का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने सहायक अभियंता केलंग संजय बौद्ध को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि पेयजल आपूर्ति को निरंतरता से बहाल बनाए रखें ताकि तांदी ग्राम पंचायत व अन्य गांव में  सर्दियों में किसी भी प्रकार की जल आपूर्ति की समस्या ना रहे।

 इस दौरान उन्होंने तांदी पंप हाउस के उपकरणों की  कार्य क्षमता   भी जांची और कहा कि समूचे  लाहौल स्पीति में  ठंड की वजह से सभी पेय जल स्रोत जम रहे लिहाजा पानी की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों को भी दिशा निर्देश जारी करें कि वह रात के समय अपने नलों को थोड़ी मात्रा में खुला रखें ताकि पाइप्स में पानी ना जम सके। उन्होंने यह भी कहा कि समय-समय पर पंप हाउस उपकरणों व मेन पाइप लाइनों की की मरम्मत कार्य भी सुनिश्चित बनाए रखें ताकि किसी भी असुविधा का लोगों को सामना न करना पड़ सके। 

उन्होंने जल शक्ति विभाग के सभी फील्ड कर्मचारियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि समूची घाटी में पेयजल आपूर्ति को बहाल रखने के लिए  पेयजल आपूर्ति लाइनों की रोजाना जरूरी मरम्मत वह जांच कार्य भी सुनिश्चित बनायें। इस अवसर पर सहायक उपयुक्त संकल्प गौतम एसडीएम केलंग रजनीश शर्मा सहित फील्ड कर्मचारी भी मौजूद रहे।

 

Tags: Rahul Kumar , DC Lahaul & Spiti , Deputy Commissioner DC Lahaul & Spiti , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD