Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

वित वर्ष 2025-26 के लिए एकलव्य आर्दश आवासीय पाठशाला कुकमसेरी का 2 करोड़ 29 लाख 99 हजार रूपये का बजट पारित - राहुल कुमार

पाठशाला में निर्माणाधीन प्रीफैब केटड छात्रावास भवन के निर्माण को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

Rahul Kumar,DC Lahaul & Spiti,Deputy Commissioner DC Lahaul & Spiti,Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग , 17 Dec 2024

Last updated on: Dec 17, 2024, 00:00 IST

एकलव्य आदर्श आवासीय पाठशाला कुकमसेरी से संबंधित एक समीक्षा बैठक एंव पाठशाला की जिला स्तरीय एकलव्य स्कूल समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजन आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार कक्ष में किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त लाहौल स्पिति राहुल कुमार ने की। इस अवसर पर उन्होंने एकलव्य आदर्श आवासीय पाठशाला पिछले वर्ष की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह पाठशाला जनजातीय क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सहित सर्वागीण विकास की दिशा में बेहतरीन कार्य कर रही है। 

उन्होंने पाठशाला की एक छात्रा के इस वर्ष उड़ीसा मे आयोजित राष्ट्रीय  कल्चर लिटरेरी एंव कला उत्सव में स्टोरी टैलिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पाठशाला परिवार के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर एकलव्य आर्दश आवासीय पाठशाला के दूतिय तिमाही के खर्चो का अवलोकन किया तथा पाठशाला के वित वर्ष 2025-26 के लिए 2 करोड़ 29 लाख 99 हजार का बजट को स्वीकृती प्रदान की। 

बैठक में दूतिय वितिय तिमाही में 65 लाख 83 हजार रूप्ये का व्यय पर भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि एकलव्य आर्दश आवासीय पाठशाला में वर्तमान में 181 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और अगले शिक्षा सत्र से पाठशाला में 211 विद्यार्थी हो जाएगें। उन्होंने पाठशाला में बढ़ती विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए पाठशाला में निर्माणाधीन प्रीफैबीकेटड छात्रावास के निर्माण को जल्द पूरा करने के लिए निर्देश दिए।

इस अवसर पर उन्होंने एकलव्य आर्दश आवासीय पाठशाला के भवनों और छात्रावास के लिए जमीन से संबधित एफसीए के केस बारे विस्तृत चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि इस दिशा प्रयासों को ओर तेज किया जाए और जल्द से जल्द एफसीए की स्वीकृती प्राप्त की जाए। उन्होंने उपमण्डलाधिकारी(ना.) को निर्देश दिए कि पाठशाला के विभिन्न विकास कार्यो के लिए पाठशाला प्रसाशन के साथ पंद्रह दिन में एक बैठक की जाए और ताकि पाठशाला के विकास और अद्यौसंरचना से सबंधी कार्यो में तेजी लाई जा सके।

उन्हांेने पाठशाला में सर्दियों के समय में बच्चों के लिए छात्रावास में ठण्ड से बचाव के लिए एक सुरक्षित हीटिंग व्यवस्था करने बारे कहा साथ ही उपमण्ड़लाधिकारी नागरिक को निर्देश दिए कि पाठशाला और छात्रावास में अग्निशमन संयत्र व्यवस्था सहित आगजनी की घटना की सूरत में विद्यार्थियों की सुरक्षित निकासी के लिए पाठशाला का निरीक्षण करें। उन्होंने बताया कि एकलव्य आर्दश आवासीय पाठशाला के लिए बौक्सिंग रिंग अन्य आवश्यक सुविधाओं सहित प्रदान की गई हैं उन्हें जल्द पाठशाला में स्थापित करने के निर्देश दिए ताकि खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके।

बैठक पाठशाला के आगामी सत्र के लिए राशन, एलपीजी, बच्चों के लिए वर्दियों, स्टेशनरी व पाठयपुस्तकों सहित फरर्नीचर, छात्रावास भाजनालय के लिए राईस कुकिंग मशीन और चपाती मेंकिग मशीन सहित अन्य आवश्यक सामान के लिए सहमति प्रदान की गई।इस अवसर पर सहायक आयुक्त संकल्प गौतम, मुख्य चिकित्सा आधिक डॉ. रोशन लाल, एकलव्य आदर्श आवासीय पाठशाला के प्रधानाचार्य राजीव कुमार, प्रधानाचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण सुनिता सहित कमेटी के अन्य विभागों के सदस्य उपस्थित रहे।

 

Tags: Rahul Kumar , DC Lahaul & Spiti , Deputy Commissioner DC Lahaul & Spiti , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD