Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पर्यावरण को स्वच्छ रखने और स्वस्थ शरीर के लिए अपनाना चाहिए साइकिल को : पंकज सेतिया

सीईओ केडीबी पंकज सेतिया के नेतृत्व में केडीबी सदस्यों ने निकाली साइकिल यात्रा, ब्रह्मसरोवर पर साइकिल चलाकर पर्यटकों को दिया संदेश

International Gita Mahotsav 2024, Kurukshetra, Kurukshetra Development Board, International Gita Mahotsav, Gita Mahotsav 2024, Gita Mahotsav, Brahma Sarovar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 15 Dec 2024

Last updated on: Dec 15, 2024, 00:00 IST

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज सेतिया ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने और स्वस्थ शरीर के लिए लोगों को अपनी दिनचर्या में साइकिल अपनाना चाहिए। जो व्यक्ति रोजाना अपने रोजमर्रा के बाहरी कार्यों में साइकिल का प्रयोग करेगा तो वह ईंधन की बचत करने के साथ-साथ पर्यावरण को संरक्षित करने में अपनी भूमिका निभा सकेगा।

सीईओ पंकज सेतिया रविवार को ब्रह्मसरोवर पर साइकिल यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले सीईओ केडीबी पंकज सेतिया, केडीबी सदस्य डा. ऋषिपाल मथाना, अशोक रोशा, एमके मोदगिल, केडीबी अधिकारी अमर सिंह ने ब्रह्मसरोवर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के पावन अवसर पर साइकिल यात्रा निकाली। 

यह साइकिल यात्रा ब्रह्मसरोवर से चारों तरफ घाटों पर निकाली गई और बाद में पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर पर संपन्न हुई। इस साइकिल यात्रा के दौरान अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के शिल्प और सरस मेले में आए हजारों पर्यटकों को साइकिल अपनाने का संदेश दिया। केडीबी सीईओ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर शिल्प और सरस मेले के समापन अवसर पर केडीबी ने सदस्यों के साथ मिलकर साइकिल यात्रा निकाली गई।

इस साइकिल यात्रा निकालने के पीछे लक्ष्य है कि लोग रोजमर्रा के जीवन में साइकिल चलाना चाहिए। इससे वाहन कम चलेंगे, ईंधन की बचत होगी और ईंधन ना जलने से पर्यावरण को शुद्ध रखा जा सकेगा। इसके साथ ही साइकिल चलाने वाले व्यक्ति का व्यायाम होगा और वह स्वस्थ रहेगा। इसके अलावा ब्रह्मसरोवर स्वच्छता के लिए आईकॉन घोषित किया गया है। इस आईकॉन को स्वच्छ रखने के लिए साइकिल का प्रयोग करना उचित रहेगा।

 

Tags: International Gita Mahotsav 2024 , Kurukshetra , Kurukshetra Development Board , International Gita Mahotsav , Gita Mahotsav 2024 , Gita Mahotsav , Brahma Sarovar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD