Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

खमाणो की अरशदीप कौर बनी भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने माई भागो ए.एफ.पी.आई. की कैडेट अरशदीप कौर को सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं

Military, Mai Bhago Armed Forces Preparatory Institute, AFPI, Arshdeep Kaur, Indian Air Force, Meteorology Branch, Khamano
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Dec 2024

Last updated on: Dec 14, 2024, 00:00 IST

माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (ए.एफ.पी.आई.) फॉर गर्ल्स, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) की कैडेट अरशदीप कौर भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन गई हैं। एयर फोर्स एकेडमी, डुंडीगल (हैदराबाद) में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्होंने आज पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। 

इस प्रभावशाली परेड की समीक्षा भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह, पी.वी.एस.एम., ए.वी.एस.एम. ने की। भारतीय वायु सेना की मेट्रोलॉजी ब्रांच में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में नियुक्त अरशदीप कौर फतेहगढ़ साहिब जिले के खमाणो निवासी श्री दलजिंदर पाल सिंह की बेटी हैं, जो व्यवसायी हैं।

पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने फ्लाइंग ऑफिसर अरशदीप कौर को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनकी सफलता पंजाब की अन्य बेटियों को भी रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी। 

संस्थान के कैडेटों के रक्षा सेवाओं में कमीशन अधिकारी बनने पर संतोष व्यक्त करते हुए माई भागो ए.एफ.पी.आई. के डायरेक्टर मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू, ए.वी.एस.एम. (सेवानिवृत्त) ने फ्लाइंग ऑफिसर अरशदीप कौर को भारतीय वायु सेना में उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

 

Tags: Military , Mai Bhago Armed Forces Preparatory Institute , AFPI , Arshdeep Kaur , Indian Air Force , Meteorology Branch , Khamano

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD