Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग : सस्टेनेबिलिटी 2025 में एलपीयू भारत में 24वें स्थान पर रहा

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग : सस्टेनेबिलिटी 2025 में कई आईआईटी और एनआईटी को पीछे छोड़ कर एलपीयू आगे निकला

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal, Rashmi Mittal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 12 Dec 2024

Last updated on: Dec 12, 2024, 00:00 IST

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने महत्वपूर्ण क्वाक्वेरेली साइमंड्स (क्यूएस) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग: सस्टेनेबिलिटी 2025 में भारत में 24वां और ग्लोबल स्तर पर 749वां स्थान हासिल करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 

यह रैंकिंग आईआईटी वाराणसी, गुवाहाटी, गांधीनगर, भुवनेश्वर, इंदौर, हैदराबाद, रोपड़, यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास, मुंबई यूनिवर्सिटी और विभिन्न एनआईटी जैसे प्रसिद्ध संस्थानों से आगे निकलकर सस्टेनेबिलिटी में एलपीयू द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासो के बारे में जानकारी देती है।

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग: सस्टेनेबिलिटी 2025 ने तीन प्रमुख वर्गो के आधार पर यूनिवर्सिटी का मूल्यांकन किया: पर्यावरणीय प्रभाव, सामाजिक प्रभाव और गवर्नेस, प्रत्येक को आगे पर्फोम्स लैंस में विभाजित किया गया। इंवायरमेंटल इंपेक्ट केटेगिरी में पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति अपनी वचनबद्धता के लिए एलपीयू को भारत में 5वां और विश्व स्तर पर 165वां स्थान मिला। 

सोशल इंपेक्ट वर्ग में नॉलेज एक्सचेंज लेंस में इंडिया में तीसरा और विश्व में 475 रैंक मिला है। इस रैंकिंग ने भारत सरकार के उद्देश्यों के साथ मिल कर, अपने सभी कार्यों में सस्टेनेबल विकास लक्ष्यों को  महत्ता देने के एलपीयू की पहल के बारे में जानकारी दी है। 

उन्होंने शिक्षा, रिसर्च और ऑपरेशनल सस्टेनेबिलिटी के केंद्र के रूप में यूनिवर्सिटी की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया। डॉ. अशोक कुमार मित्तल, संसद सदस्य (राज्यसभा) और एलपीयू के संस्थापक चांसलर, ने इस बात पर जोर दिया कि यह रैंकिंग केवल एक संख्या नहीं है, बल्कि हमारे द्वारा किए जा रहे सभी प्रयासों  में सस्टेनेबिलिटी के लिए एलपीयूके वचन को प्रदर्शित करती है। 

डॉ. मित्तल ने कहा, एलपीयू केवल एक यूनिवर्सिटी नहीं है; यह एक आंदोलन है वास्तविक उद्देश्य धरती माता और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्थायी भविष्य सुनिश्चित करना है।" क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग को यह दिखाने के लिए डिज़ाइन किया गया है कि यूनिवर्सिटी आज की पर्यावरणीय, सामाजिक और शासन (ईएसजी) चुनौतियों का समाधान करने में किस तरह से भूमिका निभा रही हैं। 

ये रैंकिंग संस्थानों की सस्टेनेबिलिटी के प्रति समर्पण का मूल्यांकन करने के लिए एक मूल्यवान लेंस प्रदान करती है, जो समाज और प्लेनेट दोनों की भलाई को बढ़ावा देने में उच्च शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करती है।

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal , Rashmi Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD