Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला

 

महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के छह कैडेट नेशनल डिफेंस अकादमी खड़कवासला से हुए पास आउट

एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया

Military, Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute, MRSAFPI, Air Chief Marshal Amar Preet Singh, National Defence Academy Khadakwasla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Nov 2024

Last updated on: Nov 30, 2024, 00:00 IST

महाराजा रणजीत सिंह सशस्त्र बल प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई.), एस.ए.एस. नगर (मोहाली) ने आज एक और उपलब्धि हासिल की, जब इसके छह कैडेट नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए), खड़कवासला (महाराष्ट्र) के 147वें एनडीए कोर्स से पास आउट हुए। पासिंग आउट परेड का निरीक्षण एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह (पीवीएसएम, एवीएसएम) ने किया। 

तीन वर्षों की कठोर प्रशिक्षण पूरी करने के बाद ये छह कैडेट - गुरकीरत सिंह, बरजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह गिल, युवराज सिंह तोमर, विनायक शर्मा और कुश पांडया - कमीशंड अधिकारी बनने के लिए विभिन्न सेवा प्रशिक्षण अकादमियों में एक साल की आगे की ट्रेनिंग प्राप्त करेंगे। सेना से सेवानिवृत्त लांस नायक के बेटे गुरकीरत सिंह ने पासिंग आउट कोर्स की आर्ट्स स्ट्रीम में पहला स्थान हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया। 

उन्हें लखनऊ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर, जो कोर्स के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि थे, से सम्मान प्राप्त हुआ। पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने इन कैडेट्स को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए रक्षा सेवाओं में उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार युवाओं के कमीशंड अधिकारी बनने के सपनों को साकार करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है।

उन्होंने महाराजा रणजीत सिंह सशस्त्र बल प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की उपलब्धियों पर भी प्रसन्नता व्यक्त की। महाराजा रणजीत सिंह सशस्त्र बल प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर मेजर जनरल अजय एच. चौहान (वीएसएम) ने कैडेट्स को पास आउट होने पर बधाई दी और बताया कि वर्तमान में इंस्टीट्यूट के 20 कैडेट्स विभिन्न सेवा प्रशिक्षण अकादमियों में शामिल होने के लिए कॉल-अप लेटर का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा, 43 कैडेट जल्द ही अपने सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं।

 

 

Tags: Military , Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute , MRSAFPI , Air Chief Marshal Amar Preet Singh , National Defence Academy Khadakwasla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD