Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

संविधान दिवस के अवसर पर सीजीसी झंजेड़ी कैंपस में कानूनी जागरूकता सप्ताह मनाया गया

माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनजिंदर सिंह और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने भाग लिया और न्यायिक प्रणाली पर बहुमूल्य जानकारी साझा की

CGC Jhanjeri, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal, Jhanjeri, CGC Jhanjeri Campus, Legal Awareness Week
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 29 Nov 2024

Last updated on: Nov 29, 2024, 00:00 IST

चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के झंजेड़ी कैंपस के चंडीगढ़ लॉ कॉलेज ने संविधान दिवस को समर्पित एक साप्ताहिक वर्कशॉप का आयोजन किया। कानूनी मुद्दों पर बहुमूल्य जानकारी प्रदान करने वाली इस वर्कशॉप  का विषय "कानून को जीवित रखना" रखा गया था। पंजाब राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित इस वर्कशॉप में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया और कानून के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। 

इस दौरान माननीय मनजिंदर सिंह जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-सदस्य सचिव पंजाब कानूनी सेवा प्राधिकरण, माननीय कृष्ण कुमार सिंगला अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अतिरिक्त सदस्य सचिव, पंजाब राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण, सराभी पराशर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित न्याय व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण व्यक्तियों ने संबंधित विषय पर अपने विचार साँझा किये।

माननीय न्यायाधीश मनजिंदर सिंह ने छात्रों के साथ कानूनी सुधारों के महत्व के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने कानूनी सुधारों के माध्यम से न्याय प्राप्त करने वाले समाज के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। माननीय अतिरिक्त न्यायाधीश कृष्ण कुमार सिंगला, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अतिरिक्त सदस्य सचिव, पंजाब राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण ने संवैधानिक बुनियादी सिद्धांतों की रक्षा में कानूनी जागरूकता की भूमिका पर महत्वपूर्ण जानकारी साँझा की।  

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और सचिव, जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण, एस ए एस नगर सुरभि पराशर ने कानून और लोगों के बीच पहुंच के अंतर को पाटने की आवश्यकता पर चर्चा की। इस अवसर पर डा. चंडीगढ़ लॉ कॉलेज की निदेशक राखी सिंह चौहान की पुस्तक "मीडिया लॉ इन कॉन्स्टिट्यूशनल फ्रेमवर्क" का लोकार्पण भी किया गया।

झंजेडी कैंपस के एम डी अर्श धालीवाल ने समारोह में भाग लेते हुए महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने के लिए माननीय न्यायाधीश को धन्यवाद दिया। एमडी अर्श धालीवाल ने कहा कि झंजेड़ी कैंपस अपने छात्रों में संवैधानिक मूल्यों की समझ को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। 

यह वर्कशॉप छात्रों को न्याय और सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूक करने, वकील के पेशे के महत्व और जिम्मेदारी को समझने और एक अच्छे नागरिक के रूप में समाज में अपनी अलग पहचान बनाने के हमारे प्रयास का एक हिस्सा है।

 

Tags: CGC Jhanjeri , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal , Jhanjeri , CGC Jhanjeri Campus , Legal Awareness Week

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD