Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पी.एम.आई.डी.सी. द्वारा हुडको के साथ आपसी सहमति का समझौता सहीबद्ध

समझौता प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में नजदीकी सहयोग विकसित करेगा : दीपती उप्पल

Deepti Uppal, Punjab Admin, Punjab Skill Development Mission, Director General Employment Generation, Skill Development & Training, Punjab Municipal Infrastructure Development Company, PMIDC, Housing and Urban Development Corporation Limited, HUDCO
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Nov 2024

Last updated on: Nov 22, 2024, 00:00 IST

पंजाब के शहरों और कस्बों के सर्वांगीण विकास और स्थानीय निकाय विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक चुस्त और सशक्त बनाने के लिए पंजाब म्युनिसिपल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी (पी.एम.आई.डी.सी.) ने केंद्रीय आवास निर्माण और शहरी मामलों के मंत्रालय के हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (हुडको) के साथ आपसी सहमति के समझौते पर (एमओयू) हस्ताक्षर किये।

यहां सेक्टर 35 स्थित पंजाब म्यूनिसिपल भवन में पी.एम.आई.डी.सी. के सी.ई.ओ. दीपती उप्पल और हुडको के डायरेक्टर कॉर्पोरेट प्लानिंग एम. नागराज नसल समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद श्रीमती दीपती उप्पल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों और स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह की अगुवाई में विभाग द्वारा शहरवासियों को बेहतर और गुणवत्ता वाली सेवाएं देने के लिए कार्यप्रणाली में सुधार किए जा रहे हैं, जिनकी कड़ी के तहत आज यह समझौता हुआ है।

श्रीमती उप्पल ने कहा कि यह समझौता प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में नजदीकी सहयोग विकसित करेगा। हुडको का ह्यूमन सेटेलमेंट्स मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट पंजाब के स्थानीय निकाय विभाग के साथ मिलकर क्षमता निर्माण के कार्यक्रम करवाएगा।

इस मौके पर हुडको से क्षेत्रीय मुखी संजय भार्गव, संयुक्त जनरल मैनेजर (प्रोजेक्ट) शोभा कुमार, संयुक्त जनरल मैनेजर (लॉ) संजीव चोपड़ा और वरिष्ठ प्रबंधक (सचिव) आशिष गोयल तथा पी.एम.आई.डी.सी. के जनरल मैनेजर (प्रोजेक्ट) हरसतिंदरपाल सिंह ढिल्लों, मैनेजर (क्षमता निर्माण) डॉ. मनप्रीत धालीवाल और डॉ. सुमित अरोड़ा तथा संस्थागत मजबूती विशेषज्ञ मौजूद थे।

 

Tags: Deepti Uppal , Punjab Admin , Punjab Skill Development Mission , Director General Employment Generation , Skill Development & Training , Punjab Municipal Infrastructure Development Company , PMIDC , Housing and Urban Development Corporation Limited , HUDCO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD