Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

क्विक हील के संस्थापक, 3000 करोड़ से ज़्यादा की साइबर सिक्योरिटी लीडर ने एलपीयू में टेक्नोलॉजी पर दी टॉक

क्विक हील की सफलता के पीछे एक भाई के बलिदान की प्रेरणादायक कहानी

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal, Rashmi Mittal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 20 Nov 2024

Last updated on: Nov 20, 2024, 00:00 IST

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने “साइबर शील्ड: द क्विक हील स्टोरी” थीम से एक आकर्षक टेक टॉक की मेजबानी की, जिसमें क्विक हील टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के सह-संस्थापक डॉ. संजय काटकर और क्विक हील में साइबर शिक्षा और सेवाओं के निदेशक विशाल कुमार शामिल हुए। 

साइबर सिक्योरिटी समाधानों में एक इंडियन मल्टीनेशनल लीडर क्विक हील टेक्नोलॉजीज का बाजार पूंजीकरण 3000 करोड़ से ज़्यादा है। अपने एंटीवायरस और एंडपॉइंट सुरक्षा उत्पादों के लिए ग्लोबल स्तर पर पहचान बनाने वाली कंपनी तीन दशकों से भी ज़्यादा समय से डिजिटल इकोसिस्टम की सुरक्षा में सबसे आगे है। 

सेशन में साइबर खतरों की बढ़ती समस्या और मजबूत सुरक्षा के लिए जल्द तरीके तलाशने पर जोर दिया गया। सेशन में, डॉ. संजय कटकर ने अपने भाई डॉ. कैलाश कटकर के साथ क्विक हील टेक्नोलॉजीज के निर्माण की अपनी प्रेरणादायक कहानी साझा की। 

अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए, डॉ. कटकर ने कहा, "एक साधारण परिवार से आने वाले, मेरे भाई ने मेरी मदद करने के लिए अपनी शिक्षा का त्याग कर दिया था और फिर हमने बाधाओं को अवसरों में बदल दिया।" 

डॉ. कटकर ने भुगतान में देरी से लेकर प्रमुख विक्रेतों द्वारा किए जाने वाले संदेह जैसी चुनौतियों के बारे में बताया। डॉ. कटकर ने साझा किया कि कैसे दोनों ने सीमित बजट में स्किल्ड प्रोफेशन्ल्स को काम पर रखने और प्रोडेक्ट के चोरी होने वाली समस्या को हल किया। 

उन्होंने कहा, "गुणवत्ता हमेशा से हमारा मार्गदर्शक सिद्धांत रही है और रहेगी।" गुणवत्ता के प्रति इस अटूट प्रतिबद्धता ने क्विक हील को भारत के साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सबसे आगे ला खड़ा किया है। डॉ. कटकर ने बताया ऐतिहासिक चंद्रयान-3 सहित इसरो के अंतरिक्ष मिशनों के लिए साइबर सुरक्षा के लिए भागीदार बनना क्विक हील के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण बात है।

डॉ. काटकर ने क्विक हील के इनोवेशन, एंटीफ्रॉड.एआई को पेश किया, जो एक एआई-संचालित एप्लिकेशन है, जो धोखाधड़ी के पैटर्न के लिए सक्रिय सुरक्षा प्रदान करता है और जो साइबर सुरक्षा में आगे रहने के लिए उनकी वचनबद्धता को प्रदर्शित करता है।

विशाल कुमार के सेशन के दौरान छात्रों को जरूरी साइबर सुरक्षा नीतियों जैसे कि बार-बार पासवर्ड बदलने, साइबर सुरक्षा कानूनों के बारे में जागरूकता और उपयोगकर्ताओं के विश्वास का फायदा उठाने वाली सोशल इंजीनियरिंग रणनीति के खिलाफ सावधानी बरतने के बारे में कार्रवाई योग्य जानकारी दी।

डॉ. अशोक कुमार मित्तल, संसद सदस्य (राज्यसभा) और एलपीयू के संस्थापक चांसलर ने कहा, "एलपीयू के पास क्विक हील के ट्रेनर्स हमारे ट्रेनिंग भागीदार हैं और इस तरह का इंडस्ट्री सहयोग छात्रों को आवश्यक साइबर सुरक्षा-संबंधी कौशल से लैस करने की एलपीयू की वचनबद्धता को प्रदर्शित करता है।"

डॉ. मित्तल ने जुनून और समर्पण के महत्व पर जोर दिया और छात्रों से डॉ. कटकर की एंटरप्रिन्योर की यात्रा से प्रेरणा लेते हुए अपनी एकेडमिक प्रोजेक्ट के लिए इसी तरह मेहनत करने के लिए कहा।

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal , Rashmi Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD